मथुरा से व्यक्ति गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़े होने के चलते हुई गिरफ्तारी

मथुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस पर एक साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़े होने का आरोप है. पुलिस ने उसके पास से एक नकली आधार कार्ड, सिम कार्ड और कई बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी बरामद की है.

Advertisement
मथुरा से युवक गिरफ्तार. (Photo: Representational ) मथुरा से युवक गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

मथुरा पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक आदमी को साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग पर लोगों से कई करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. आरोपी की पहचान सत्तार के तौर पर हुई है. उसे मंगलवार को एक टिप-ऑफ के बाद गोवर्धन इलाके के पास से पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास से कई बैंक अकाउंट डिटेल्स, नकली आधार कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए.

Advertisement

स्टेशन हाउस ऑफिसर भगवत सिंह गुर्जर ने कहा कि संदिग्ध को गांठौली-देवसेरस रोड पर पकड़ा गया. उसके पास हाथरस जिले के मुरसान के रहने वाले रमेश के नाम का आधार कार्ड मिला. हालांकि, पुलिस को उसकी पहचान पर शक हुआ. लगातार पूछताछ के दौरान आदमी ने अपना असली नाम सत्तार बताया और एक ऑर्गनाइज्ड साइबर क्राइम गैंग का हिस्सा होने की बात मानी.

यह भी पढ़ें: भारत में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी... कर्नाटक से 33 साइबर शातिर गिरफ्तार

आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है पुलिस

SHO गुर्जर ने कहा कि आरोपी ने कई लोगों को ठगने की बात कबूल की है. इसमें उमेश सैनी से 51.75 लाख रुपये, एहतेशाम अहमद अंसारी से करीब 3 करोड़ रुपये और जयेशभाई रावल से 6 लाख रुपये शामिल हैं. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि सत्तार एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा है.

Advertisement

हालांकि आरोपी ने अभी तक अपने काम करने के तरीके या अपने साथियों की पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी है. लेकिन आगे की पूछताछ और जांच से रैकेट के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement