'हम सुसाइड कर रहे हैं...', पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो

मथुरा के महावन में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मनीष ने पहले पत्नी सीमा की हत्या की, फिर तीन बच्चों का गला दबाकर जान ली और बाद में करंट लगाकर आत्महत्या कर ली. आर्थिक तंगी या गृहक्लेश को वजह माना जा रहा है.

Advertisement
मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की मौत (Photo: ITG) मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की मौत (Photo: ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से गांव में शोक और डर का माहौल है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मनीष ने सबसे पहले अपनी पत्नी सीमा की मुसल मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने तीन बच्चों पंकज, प्रियांशु और हनी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मनीष ने खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement

खुदकुशी से पहले मनीष ने बनाया वीडियो 

मृतक मनीष कुमार ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर कहा कि वह और उसका परिवार अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. उसने पुलिस से अपील की कि किसी को भी परेशान न किया जाए, न घर वालों को और न ही बाहर वालों को. मनीष ने कहा कि वह लंबे समय से परेशान था और अपने दुखों के कारण यह फैसला लिया. उसने यह भी कहा कि पटना के सतीशामपुर निवासी सतीश जी और उनके जीजा लक्ष्मण प्रसाद, जो लंदन में रहते हैं, उनसे जुड़े करीब 12 लाख 60 हजार रुपये का लेनदेन है, लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. मनीष ने सभी से निवेदन किया कि किसी को दोषी न ठहराया जाए और सभी लोग ठीक रहें. 

Advertisement

एक परिवार के पांच लोगों की मौत

इस घटना के पीछे आर्थिक तंगी या गृहक्लेश को मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस अभी मामले की गहराई से जांच कर रही है. घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब परिवार का कोई भी सदस्य काफी देर तक नहीं उठा. आसपास के लोगों को शक हुआ तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

घर के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. पुलिस को वहां पांच शव मिले. मृतकों में मनीष, उसकी पत्नी सीमा, एक बेटा और दो बेटियां शामिल बताई जा रही हैं. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और गांव वालों के बयान दर्ज किए हैं. 

पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी

अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके. इलाके में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग इस त्रासदी से स्तब्ध हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement