'मथुरा में भी चढ़ावे की जांच हो', फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा खत

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी जांच के बीच मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के चढ़ावे की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है. हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर कथित वित्तीय अनियमितताओं और चांदी चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

Advertisement
फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा खत (Photo: itg) फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा खत (Photo: itg)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की जांच के बीच मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले चढ़ावे की सीबीआई जांच की मांग की गयी है. दरअसल, हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर श्री कृष्ण जन्म स्थान पर आने वाले चढ़ावे की सी बी आई जाँच कराये जाने की माँग की है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई सालों से यहां लगातार चांदी की चोरी हो रही है.

Advertisement

सीएम योगी को खून से लिखा खत

उन्होंने आगे कहा कि जब भी मंदिर की गुल्लकों को खोला जाता है तो सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं. रुपए आभूषण सोना चांदी हीरे जेवरात, सबका बंदरबांट कर लिया जाता है. जो प्रबंधन कमेटी वाले पहले स्कूटर पर आते थे आज करोड़ों की गाड़ियों में चलते हैं. उनके पास अब करोड़ों अरबों के कोठी बंगले फॉर्म हाउस हैं. उत्तराखंड में भी इन्होंने जमीन खरीदी हैं. 

मथुरा में भी हो सीबीआई जांच

फलाहारी का कहना है कि हमारे करोड़ों हिंदुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है यह बहुत ही दुखद है. उन्होंने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री जी से मांग है इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए, यदि आप जांच नहीं करायेंगे तो हम माननीय प्रयागराज हाईकोर्ट में एक याचिका लगाएंगे. 

Advertisement

बता दें कि दिनेश फलाहारी ने खुद श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास का गठन किया हुआ है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद के पक्षकार के रूप में केस लड़ रहे है.

इधर, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी ने दो दिनों के भीतर कुल 19 घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर गहन पड़ताल की है. जांच टीम ने दानपात्र से पैसे निकालने, गड्डी बनाने और गिनने की पूरी व्यवस्था को स्वयं परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »