'कमरे में लाश पड़ी है, जाकर उठा लो...', पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति

संभल में रविवार को एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर शव को कमरे में रखकर लॉक लगा दिया और थाने पहुंच गया. थाने पहुंचने पर उसने पुलिसवालों को चाबी सौंपते हुए कहा कि घर में पत्नी की लाश पड़ी है, जाकर उठा लो.

Advertisement
संभल में पत्नी की हत्या के बाद फैली सनसनी. (Photo: Screengrab) संभल में पत्नी की हत्या के बाद फैली सनसनी. (Photo: Screengrab)

अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में घर के अंदर ही पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी. फिर पत्नी के शव को कमरे में रखकर लॉक लगा दिया और थाने पहुंचकर पुलिस को चाबी सौंपकर बोला...पत्नी की हत्या करके आया हूं. शव घर में पड़ा है. जाकर उठा लो. हत्यारे पति की ये बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार रजपुरा थाना इलाके के सिंघौली कल्लू गांव की निवासी ज्योति प्रजापति और उसके पति दुर्गेश प्रजापति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी बीच रविवार दोपहर को दुर्गेश प्रजापति ने घर के अंदर ही अपनी पत्नी ज्योति की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारे दुर्गेश ने अपने घर के दरवाजे पर ताला लगाया और खुद रजपुरा थाने पहुंच गया. जहां हत्यारे दुर्गेश ने पुलिस के सामने चाबी दी और कहा कि पत्नी की हत्या कर दी है, शव घर के अंदर पड़ा हुआ है.

पत्नी से विवाद के बाद अलग घर में रह रहा था आरोपी पति
आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की एक टीम थाने से रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची. जहां घर के अंदर हत्यारे की पत्नी ज्योति का शव पड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस ने मृतक ज्योति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के जरीफनगर इलाके की रहने वाली ज्योति प्रजापति की शादी एक साल पहले दुर्गेश के साथ हुई थी और शादी के बाद दुर्गेश खेत में अलग मकान बनाकर रहने लगा था.

Advertisement

लेकिन पारिवारिक विवाद लगातार चल रहा था. पुलिस हत्यारे पति से पूछताछ के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है. एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सिंघोली कल्लू गांव में दुर्गेश प्रजापति नाम का शख्स खुद थाने पर पहुंचा था. थाने पहुंच कर उसने सूचना दी कि उसके द्वारा अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया है और पत्नी का शव घर पर पड़ा हुआ है.

पारिवारिक विवाद के चलते की गई हत्या
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. जहां उसकी पत्नी ज्योति का शव घर के अंदर से बरामद हुआ. जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त करके मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है. अभी तक की पूछताछ और जांच पड़ताल में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या होने की बात सामने आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement