शिक्षा मंदिर में हिंसा! छात्रा पर टीचर ने बरसाए डंडे, मासूम बच्ची की पिटाई से मैनपुरी में मचा बवाल

मैनपुरी के जागीर ब्लॉक के भांवत गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा को सहायक अध्यापिका द्वारा डंडों से पीटने का आरोप लगा है. घायल बच्ची के परिजनों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद बच्ची डरी हुई है और मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
मासूम पर अत्याचार का आरोप!(Photo: Pushpendra Singh/ITG) मासूम पर अत्याचार का आरोप!(Photo: Pushpendra Singh/ITG)

पुष्पेंद्र सिंह

  • मैनपुरी,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 1 की छात्रा के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि स्कूल की सहायक अध्यापिका ने बच्ची को बेरहमी से डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गई और बुरी तरह डर गई है.

दरअसल, यह घटना मैनपुरी जनपद के जागीर ब्लॉक के गांव भांवत स्थित प्राथमिक पाठशाला की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, छात्रा अनन्या 5 मई को रोज की तरह स्कूल गई थी. आरोप है कि स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका बंदना ने किसी बात को लेकर बच्ची की पिटाई कर दी. घटना के बाद बच्ची की हालत और मानसिक स्थिति को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैनपुरी: स्कूल बदला, रास्ता बदला, पर नहीं बदला सिरफिरे का पीछा! बीच सड़क छात्र ने काट डाले महिला टीचर के होंठ

परिजनों का आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि बच्ची को चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में आक्रोश फैल गया और मामले को लेकर कार्रवाई की मांग उठने लगी.

जिलाधिकारी से शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़ित बच्ची के पिता सत्यप्रकाश ने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी को सौंप दी है. शिकायत में उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने उनकी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार किया है और उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

परिवार का कहना है कि बच्ची बिना किसी कारण के इतनी बेरहमी से पीटी गई है, जिससे वह सहमी हुई है. पिता ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए दोषी शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

घटना सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चिंता और नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है. परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाएगा.

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए और ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है.

फिलहाल, मामला प्रशासन के संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है. परिवार को उम्मीद है कि उनकी बच्ची को न्याय मिलेगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »