लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, बालकनी गिरने से 2 की मौत... 10 घायल

लखनऊ के इटौंजा के महोना इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात एक जर्जर बालकनी गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में अली और अरमान की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
वजन बढ़ने की वजह से गिरी थी बालकनी. (Photo: Screengrabs) वजन बढ़ने की वजह से गिरी थी बालकनी. (Photo: Screengrabs)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

लखनऊ के इटौंजा इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मुहर्रम जुलूस के दौरान जर्जर बालकनी गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

Advertisement

नगर पार्षद असफ़ाक कहते हैं कि मुहर्रम का जुलूस एक ऐसे घर के पास से गुज़र रहा था, जहां खाना बांटा जा रहा था. बालकनी पर मौजूद लोग नीचे खड़े लोगों को खाना दे रहे थे. खाना लेने के लिए कुछ लोगों ने बालकनी को पकड़ा, जिससे बालकनी गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए. डॉक्टरों ने दो लोगों अली और अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ या नौ अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया. जिनका इलाज जारी है.

बालकनी गिरते ही दब गए कई लोग, 2 की मौत
DCP नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इटाउंजा पुलिस स्टेशन के इलाके में महोना में एक बालकनी गिरने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मुहर्रम के मौके पर बालकनी में खड़े होकर 'शरबत' बांट रहे थे, तभी ज़्यादा वज़न की वजह से बालकनी गिर गई. इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Advertisement

वहीं, जुलूस में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि बालकनी से खाना-पीना बांटा जा रहा था. तभी बालकनी गिर गई और दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »