दोस्त की भाभी ले गई नैनीताल, होटल में बनाया शारीरिक संबंध... फिर मांगने लगी 10 लाख रुपये

लखनऊ के ठाकुरगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला बहाने से एक नाबालिग लड़के को नैनीताल ले गई और फिर उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाया.

Advertisement
भाभी ने नाबालिग लड़के के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध. (Photo: Representational ) भाभी ने नाबालिग लड़के के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध. (Photo: Representational )

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल के एक नाबालिग छात्र को बहाने से नैनीताल ले जाकर एक महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया गया. इस दौरान आरोपी महिला ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

होटल में जबरन बनाया संबंध
पीड़ित की मां के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 को उनका बेटा दोपहर करीब 12 बजे से लापता हो गया था और उसका मोबाइल फोन भी बंद था. तलाश के दौरान पता चला कि बेटा कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था. जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई है. इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई. रास्ते में उसका मोबाइल लेकर सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. किशोर के अनुसार नैनीताल के एक होटल में आरोपी महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए.

Advertisement

10 लाख की मांगी रंगदारी
आरोपी महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए किशोर को ब्लैकमेल करने लगी. उसने 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने व पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी.

किशोर ने बताया कि आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई. रास्ते में उसका मोबाइल लेकर सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. इसके बाद होटल में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिए. आरोपी महिला ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए किशोर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने व परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी.

एसीपी ने क्या कहा?
एसीपी चौक राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़ित किशोर 9वीं क्लास का छात्र है. 17 फरवरी को वह घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया. उसका मोबाइल फोन भी बंद था. परिजनों की छानबीन में पता चला कि किशोर कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था. जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई हैं. इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement