लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के ASI ने की आत्महत्या, परिजनों ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के एएसआई सत्येंद्र वर्मा ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सत्येंद्र वर्मा की शादी तय हो चुकी थी. मंगेतर से उनकी बातचीत भी होती थी. परिजनों ने मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है.

Advertisement
पुलिस को मौके से मिला चार पेज का सुसाइड नोट. (File Photo: ITG) पुलिस को मौके से मिला चार पेज का सुसाइड नोट. (File Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

राजधानी लखनऊ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सत्येंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी शादी जल्द ही होने वाली थी. उससे पहले ही उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया. परिजनों ने उनकी मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

मूल रूप से फतेहपुर जिले के रहने वाले सत्येंद्र वर्मा लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित अहिमामऊ इलाके में किराए पर रहते थे. गुरुवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला. काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे के भीतर सत्येंद्र का शव पंखे से लटका मिला.

Advertisement

तलाशी के दौरान पुलिस को चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में सत्येंद्र ने अपनी जिंदगी की असफलताओं के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: 'सब कुछ दिया, फिर भी धोखा मिला' 19 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ इंजीनियर ने दी जान, पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप

परिजनों का कहना है कि सत्येंद्र की शादी तय हो चुकी थी और वह अपनी मंगेतर से बातचीत करते थे. परिजनों के अनुसार, आत्महत्या से एक दिन पहले भी सत्येंद्र की अपनी मंगेतर से लंबी बातचीत हुई थी. उनका आरोप है कि इसी बातचीत के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे.

परिवार का दावा है कि मंगेतर की वजह से ही सत्येंद्र ने यह कदम उठाया. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही, सुसाइड नोट को जांच के लिए रख लिया गया है. पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. सुसाइड नोट, परिजनों के आरोप और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement