कुशीनगर के मदरसे में मिला 'Made in Pakistan' पंखा, फोटो वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने खंगाला रिकॉर्ड

UP News: कुशीनगर के मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम में पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है. एसपी केशव कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. सोशल मीडिया पर पंखे की तस्वीर वायरल...

Advertisement
सरहद पार का पंखा और कुशीनगर का मदरसा.(Photo:ITG) सरहद पार का पंखा और कुशीनगर का मदरसा.(Photo:ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • कुशीनगर,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक अजीबोगरीब और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां के एक मदरसे में कथित तौर पर पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा लगा पाया गया है. पंखे पर 'Made in Pakistan' लिखे होने का दावा किया जा रहा है, जिसकी तस्वीर अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह पूरा मामला कुशीनगर के विष्णुपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है. मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम में एक पंखा खराब हो गया था. सुधारने के लिए बाहर से एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जहां उसने देखा कि पंखे पर 'Made in Pakistan' लिखा हुआ है. 

Advertisement

जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लगी कि मदरसे में सीमा पार (पाकिस्तान) के मार्का वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल हो रहा है, इलाके में विरोध और जांच की मांग तेज हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
मदरसे के भीतर लगे इस पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई. वायरल फोटो में पंखे पर साफ रूप से पाकिस्तानी ब्रांडिंग दिखने का दावा किया जा रहा है.

स्थानीय निवासियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर यह पंखा भारत कैसे पहुंचा और इसे मदरसे में लगाने के पीछे क्या मंशा है?

क्या कहती है कुशीनगर पुलिस?
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने आधिकारिक बयान जारी किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और गहन जांच की जा रही है.

Advertisement

जांच का मुख्य केंद्र यह है कि आखिर पाकिस्तान मार्का का यह पंखा भारत में कैसे आया और इसकी खरीद-फरोख्त के क्या स्रोत हैं. मदरसा प्रबंधन से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement