हनुमान चालीसा बजाने पर विवाद, कोचिंग के छात्रों ने घर में घुसकर मारपीट, VIDEO

कौशांबी के चायल कस्बे में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि तेज आवाज से नाराज कोचिंग के कुछ छात्रों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की. खुद को बचाने के लिए पीड़ित ने मंदिर में रखी तलवार उठा ली. मामले में कोचिंग संचालक समेत तीन नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है.

Advertisement
कोचिंग संचालक समेत 3 पर FIR दर्ज.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) कोचिंग संचालक समेत 3 पर FIR दर्ज.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. आरोप है कि कोचिंग के कुछ छात्रों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की. इस दौरान खुद को और परिवार को बचाने के लिए पीड़ित ने मंदिर में रखी तलवार उठा ली. पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है.

Advertisement

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे के अजमतगंज वार्ड नंबर एक का है. यहां राजू सरोज अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके घर के बगल में ही मंदिर है, जहां लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था. आरोप है कि पास में चल रही कोचिंग के कुछ छात्रों को लाउडस्पीकर की तेज आवाज से परेशानी हुई और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें: '₹500 में झाड़-फूंक, 5 हजार मांगकर धर्म बदलने का दबाव', कौशांबी में 4 मौलवियों पर FIR

पीड़ित राजू सरोज का आरोप है कि नुमेन हाफिज नाम का व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कोचिंग संचालक भानु प्रताप समेत छात्रों को भड़काया. इसके बाद कुछ छात्र वहां पहुंचे और लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर विवाद करने लगे. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान राजू सरोज, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं.

Advertisement

लाउडस्पीकर की आवाज से शुरू हुआ विवाद

राजू सरोज के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद हमलावर उनके घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया. पत्नी और बच्चों के सामने मारपीट से हालात बिगड़ गए. खुद को बचाने के लिए राजू सरोज ने मंदिर में रखी तलवार उठा ली. इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अब इस फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है.

देखें वीडियो...

राजू सरोज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोचिंग संचालक भानु प्रताप, नोमेन हाफिज और तलहा समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मारपीट के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना किस तरह शुरू हुई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.

कोचिंग संचालक समेत 3 नामजद पर मुकदमा

एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति अपने घर में रहता है और उसके घर में मंदिर भी है. वह सुबह-सुबह भजन बजा रहा था, जिसकी आवाज काफी तेज थी. इससे कोचिंग के लड़कों को परेशानी हुई और वे वहां पहुंचे. इसी बात को लेकर विवाद हो गया.

Advertisement

एडिशनल एसपी के मुताबिक, विवाद के दौरान कोचिंग के लड़कों ने राजू सरोज के साथ मारपीट शुरू कर दी. उस समय उनके बच्चे और पत्नी भी मौके पर मौजूद थे. अपने बचाव के लिए राजू सरोज ने मंदिर में मूर्ति के पास से तलवार उठा ली और उसे अपने बचाव में चलाने लगे. इस घटना में राजू सरोज को भी काफी चोटें आई हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोचिंग के लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर घटनाक्रम को समझने के साथ संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »