कॉन्स्टेबल पति की अश्लील तस्वीरें लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंची पत्नी, शिकायत कर लगाए ये आरोप

UP News: कानपुर में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए हैं. महिला कमिश्नर के यहां पहुंची और पति की अन्य महिलाओं के साथ की तस्वीरें दिखाईं. इस मामले में शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. शिकायत के बाद सिपाही घर से गायब है.

Advertisement
महिला ने की कॉन्स्टेबल पति की शिकायत. महिला ने की कॉन्स्टेबल पति की शिकायत.

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 14 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में एक कॉन्स्टेबल (Constable) की पत्नी पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंच गई. महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं. इस दौरान महिला ने पति की दूसरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी दिखाए और कार्रवाई की मांग की. शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने एफआईआर के आदेश दिए हैं. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर की रहने वाली महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पति कॉन्स्टेबल है. मेरा घर गोविंद नगर में है. हम लोगों का कई साल से प्रेम संबंध था, जिसके चलते 1 साल पहले अपने घर वालों की बिना मर्जी के शादी कर ली थी. हमने शादी आर्य समाज मंदिर में की थी, बाद में कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी कराया था.

यह भी पढ़ें: पहले ATM में घुसकर पत्नी को मारी गोली, फिर घर जाकर भाई पर झोंका फायर, अवैध संबंध के शक में Saharanpur में खूनी वारदात

महिला ने कहा कि शादी के बाद मैं अपने पति के साथ गोविंद नगर में रहने लगी. मेरे पति की पोस्टिंग फिरोजाबाद में है. शादी के कुछ दिनों बाद मेरे पति घर में ही दूसरी महिलाओं को लाकर मेरे सामने ही उनसे गलत संबंध बनाने लगे. मैंने विरोध किया तो उन्होंने एक बार फंदे पर ही लटका दिया. उस समय पड़ोस की महिलाओं ने मुझे बचा लिया था.

Advertisement

कार्रवाई के डर से घर से चला गया कॉन्स्टेबल

पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में अपने पति की दूसरी महिलाओं के साथ कई फोटो दिखाईं और कार्रवाई की मांग की. महिला ने फिरोजाबाद की महिलाओं के साथ पति के आपत्तिजनक फोटो अधिकारियों को दिए. महिला का कहना है कि कॉन्स्टेबल पति कार्रवाई के डर से घर से चला गया है.

महिला का आरोप है कि मार्च के पहले सप्ताह में पति ने गोविंद नगर में बुलाकर जबदस्ती रेप किया, मुझे मारा. इस दौरान उसके पिता और मां सामने थे, वे कहते रहे कि मेरा बेटा अब दूसरी शादी करेगा. पति सबके सामने दूसरी महिलाओं को घर के अंदर लाता है. इस मामले में एडीसीपी अमिता का कहना है कि महिला ने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए हैं, जिसमें एफआईआर के आदेश दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »