कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में 100 करोड़ की ठगी, 60 हजार लोगों को लगाया चूना, 6 गिरफ्तार

कानपुर में मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. 'विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के जरिए पिरामिड चेन सिस्टम बनाकर 60 हजार लोगों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है.

Advertisement
कानपुर पुलिस ने 6 अभियुक्त गिरफ्तार किये (Photo- ITG) कानपुर पुलिस ने 6 अभियुक्त गिरफ्तार किये (Photo- ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

कानपुर की हनुमंत विहार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 'विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड' नाम से फर्जी नेटवर्क चलाने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने देश के अलग-अलग राज्यों से बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर कानपुर बुलाया और पिरामिड चेन सिस्टम के जरिए लगभग 60 हजार लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, सीपीयू, नगदी और कई दस्तावेज बरामद किए हैं.

Advertisement

दो आईडी बनाकर वसूलते थे हजारों रुपये

जांच में सामने आया कि गिरोह के लोग बेरोजगारों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये कमाने का लालच देते थे. इसके बाद जॉइनिंग के नाम पर 15 हजार से 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे. कई मामलों में एक ही व्यक्ति की दो-दो आईडी बनाई जाती थीं और प्रति आईडी 12 हजार रुपये के हिसाब से करीब 24 हजार रुपये ले लिए जाते थे. इसके बाद पीड़ितों पर नए सदस्यों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था.

फर्जी हेल्थ प्रोडक्ट्स देकर सेहत से खिलवाड़

नेटवर्क में शामिल होने वालों को पैसे के बदले हेल्थ और डेली यूज प्रोडक्ट दिए जाते थे. आरोप हैं कि इनमें से कई हेल्थ प्रोडक्ट्स बिना किसी वैध लाइसेंस और बिना पर्याप्त टेस्टिंग के तैयार किए जा रहे थे. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन संदिग्ध उत्पादों के जरिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ किस हद तक खिलवाड़ किया गया.

Advertisement

पुलिस कार्रवाई और सामान बरामदगी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 1 सीपीयू, 3,600 रुपये नकद और ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं. हनुमंत विहार थाने में दर्ज मुकदमे के तहत गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है. पुलिस अब कंपनी के बैंक खातों, एजेंटों और कुल ठगी की राशि की गहन जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »