कानपुर का 'हत्यारा' पिता: पहले बेटियों का गला दबाया, फिर हथौड़े से किया वार...रोंगटे खड़े कर देने वाला कबूलनामा

कानपुर के किदवई नगर में पिता शशिरंजन ने अपनी दो मासूम बेटियों की हथौड़े और चापड़ से नृशंस हत्या कर दी. आरोपी ने डिप्रेशन और भविष्य की चिंता को हत्या का कारण बताया. पुलिस के अनुसार, उसने पांच दिन पहले ही हथियार खरीदकर साजिश रची थी. फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
पति ने दो बेटियों को मार डाला, पत्नी बेसुध (Photo- Screengrab) पति ने दो बेटियों को मार डाला, पत्नी बेसुध (Photo- Screengrab)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

कानपुर के किदवई नगर में दो मासूम बेटियों की हत्या ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है. आरोपी पिता शशिरंजन ने पुलिस पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है. उसकी बताई कहानी ने लोगों को झकझोर दिया है, लेकिन हत्या के पीछे दिए गए उसके तर्क किसी को भी स्वीकार नहीं हो रहे. 

डेढ़ घंटे में दो हत्याएं, एक जैसी बर्बरता

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बेटियों को करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में मौत के घाट उतारा. उसने बताया कि रात लगभग 1:50 बजे बड़ी बेटी रिद्धि को सोते समय पहले गला दबाया. इसके बाद उसे बिस्तर से नीचे उतारकर चादर पर लिटाया और धारदार हथियार और हथौड़े से वार किया. 

पहली हत्या के बाद वह कुछ देर के लिए वापस बिस्तर पर जाकर लेट गया. फिर करीब 3:35 बजे उसने दूसरी बेटी सिद्धि के साथ भी वही तरीका अपनाते हुए उसकी हत्या कर दी. 

पांच दिन पहले खरीदा हथियार, पहले से रची थी साजिश

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कई दिनों से इस वारदात की योजना बना रहा था. उसने पांच दिन पहले मूलगंज से करीब 500 रुपये में एक चापड़ खरीदा और उसे घर की अलमारी में छिपाकर रखा. उसने कई बार बेटियों को मारने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह पीछे हट गया- आखिरकार उसने अपने इरादे को अंजाम दे दिया. 

Advertisement

घटना से पहले सब सामान्य, साथ बैठकर खाया खाना

आरोपी की पत्नी रेशमा के अनुसार, घटना वाली रात घर का माहौल बिल्कुल सामान्य था.  शशिरंजन रोज से पहले घर आ गया था. परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया और किसी तरह का विवाद नहीं हुआ. रात करीब 10 बजे दोनों बच्चियां अपने कमरे में सोने चली गई थीं. 

‘मुझे ज्यादा दिन नहीं जीना… उनके बाद क्या होता?’- आरोपी का तर्क

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहा था. घर से कुछ दवाइयां और नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसमें किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया. आरोपी ने कहा कि उसे लगता था वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहेगा. उसने पत्नी पर बेटियों की देखभाल न करने का आरोप भी लगाया और कहा कि उसके बाद बच्चियों का क्या होगा-इसी चिंता में उसने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement