कानपुर में हिट एंड रन... टक्कर मारकर भाग रहा था कार ड्राइवर, युवक ने रोकने की कोशिश की तो बीच सड़क पर रौंदा

यूपी के कानपुर में किसी को धक्का मारकर भाग रहे कार सवार को जब कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उसने एक सिंचाई कर्मचारी को कुचल दिया और गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया. घायल शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से 40 मीटर तक घसीटा और फिर उसे कुचल कर फरार हो गया.

Advertisement
कानपुर में कार सवार ने शख्स को कुचला कानपुर में कार सवार ने शख्स को कुचला

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 24 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

कानपुर में हिट एंड रन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी गाड़ी चालक रुकने के इशारे के बाद भी सिंचाई विभाग के कर्मचारी को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ लोग एक सफेद रंग की वेन्यू गाडी को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद ड्राइवर गाड़ी की स्पीड बढ़ा देता है और एक शख्स को कुचल कर उसके ऊपर से गाड़ी लेकर वहां से भाग जाता है. हालांकि बाद में आरोपी कार चालक शुभम गिल को कार समेत पुलिस ने उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

मृतक की पहचान भोला तिवारी के रूप में हुई है जो पूर्व वकील रहे हैं और वर्तमान में सिचाई विभाग के कर्मचारी थे. दरअसल यह पूरा मामला रविवार रात को कानपुर के रैना मार्केट के पास का है जहां पर किसी गाड़ी को टक्कर मारकर भाग रहे हुंडई वेन्यू गाड़ी को जब कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो रोकने की जगह ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी.

रोकने की कोशिश पर शख्स को 40 मीटर तक घसीटा

इसी दौरान गाड़ी को रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति भोला तिवारी को ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से 40 मीटर तक घसीटा और फिर उसे कुचल कर फरार हो गया. वहां मौजूद एक शख्स ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बता दें कि जिस गाड़ी ने उस व्यक्ति को रौंदा है उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?

वहीं घटना को लेकर एसीपी ने कहा, कानपुर के एफएम कॉलोनी में रहने वाले भोला तिवारी को एक कार चालक टक्कर मारते हुए कुचलकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा घायल भोला तिवारी को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. वहीं दूसरी तरफ मृतक की पत्नी का कहना है कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »