कानपुर में 55 साल की महिला की हत्या... खेत में मिली लाश, बेटे ने पड़ोसी पर जताया शक

यूुपी के कानपुर में एक 55 साल की महिला की हत्या कर दी गई. महिला की लाश खेत में मिली है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला के बेटे ने हत्या का शक पड़ोसी पर जताया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
खेत में मिली महिला की लाश. (Representational image) खेत में मिली महिला की लाश. (Representational image)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 19 मई 2023,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की लाश खेत में मिली है. महिला के बेटे ने पड़ोसी पर हत्या करने का शक जताया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बिल्हौर इलाके में एक 55 वर्षीय महिला की लाश खेत में मिली. लाश महिला के मक्के के खेत में पड़ी थी. बताया जा रहा है कि महिला रोजाना अपने खेत की रखवाली करने के लिए जाती थी. महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है. महिला के तीन बच्चे हैं. सभी की शादी हो चुकी है.

Advertisement

महिला के छोटे बेटे ने पड़ोसी पर जताया हत्या का संदेह

महिला की लाश मिलने के बाद उसके छोटे बेटे ने अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी पर शक जताया है. पुलिस ने इस मामले में महिला के पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है. महिला की हत्या की वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

मामले को लेकर क्या बोले एडीसीपी?

एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एक महिला की लाश खेत में पाई गई थी. महिला के बेटे ने हत्या का शक गांव के ही 3 लोगों पर जताया है. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »