झांसी में बड़ा सड़क हादसा: सेना की गाड़ी और मुर्गियों से लदे पिकअप की सीधी भिड़ंत, नायब सूबेदार की मौत

झांसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बबीना इलाके में सेना के वाहन और मुर्गियों से लदे एक पिकअप ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में सेना के एक नायब सूबेदार ने अपनी जान गंवा दी है.

Advertisement
झांसी सड़क हादसे में सेना के नायब सूबेदार की मौत (Photo- Screengrab) झांसी सड़क हादसे में सेना के नायब सूबेदार की मौत (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • झांसी ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

Uttar Pradesh News: झांसी के बबीना इलाके में सोमवार सुबह करीब 6 बजे सेना के वाहन और एक पोल्ट्री पिकअप ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में 219 एमईडी डिवीजन के 46 वर्षीय नायब सूबेदार हरकेश यादव की मौत हो गई. वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे. 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सैन्य वाहन के ड्राइवर प्रदीप सिंह राणा डिवीजन की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में घायल नायब सूबेदार को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

हादसे की जानकारी देते हुए बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि नायब सूबेदार हरकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सैन्य वाहन चालक प्रदीप सिंह राणा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्रदीप के अनुसार, वह अपनी डिवीजन की ओर बढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी.

पिकअप ड्राइवर हिरासत में, जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में पिकअप ट्रक के चालक रविंद्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. नायब सूबेदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद सेना के जवानों और मृतक के परिजनों में शोक की लहर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement