झांसी: मेडिकल कॉलेज में प्रीमेच्योर नवजात का सिर कुत्तों ने मुंह में दबाकर सड़क पर फेंका, शरीर गायब

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रीमेच्योर नवजात का सिर कुत्तों ने मुंह में दबाकर सड़क पर ले आए. सुरक्षा गार्डों ने कुत्तों को भगाया. सिर को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बाकी शरीर गायब है. संभवत: किसी ने नवजात को फेंका होगा, कुत्तों ने शरीर नोंच लिया.

Advertisement
कुत्तों ने मुंह में दबाया प्रीमेच्योर नवजात का सिर (Photo: Representational) कुत्तों ने मुंह में दबाया प्रीमेच्योर नवजात का सिर (Photo: Representational)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी ,
  • 01 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को एक भयावह घटना सामने आई. प्रीमेच्योर नवजात का सिर कुत्तों ने मुंह में दबाकर सड़क पर ला दिया. यह घटना गेट नंबर 1 के पास हुई, जहां सुरक्षा गार्ड तैनात थे. गार्डों ने कुत्तों को देखा और उन्हें भगाया. इस दौरान नवजात का सिर ही मिला, बाकी शरीर गायब था.

सुरक्षा गार्डों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी. कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहौर ने बताया कि हमें शव नहीं बल्कि सिर ही मिला है. पुलिस को तुरंत अवगत कराया गया. पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी.

Advertisement

नवजात का सिर कुत्तों ने मुंह में दबाया 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि पिछले पांच दिनों में स्त्री रोग विभाग में किसी नवजात की मृत्यु का रिकॉर्ड नहीं है. वार्ड में भर्ती सभी नवजात सुरक्षित हैं. यह मानना है कि किसी ने नवजात को वहां फेंका होगा और कुत्तों ने शरीर नोंच लिया.

प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू की

इस घटना पर सीएमएस डॉ. सचिन माहौर ने बताया कि घटना स्थल पर सुरक्षा गार्डों ने सबसे पहले सिर देखा और हमें सूचना दी. आसपास की झाड़ियों में खोजबीन की गई लेकिन बाकी शरीर नहीं मिला. पुलिस अब इस मामले की गहन छानबीन कर रही है. यह घटना झांसी मेडिकल कॉलेज और आसपास के लोगों में दहशत का कारण बनी हुई है. प्रशासन और पुलिस दोनों मिलकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »