झांसी: मौसी से था पूर्व पार्षद के बेटे का अफेयर, मोहल्ले में हो रही थी बदनामी, इसलिए भतीजों ने...

झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे सतीश श्रीवास की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मौसी के साथ प्रेम संबंधों की बदनामी से आहत दो सगे भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों इनामी बदमाशों को दबोच लिया है.

Advertisement
एनकाउंटर के बाद झांसी पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया (Photo- ITG) एनकाउंटर के बाद झांसी पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया (Photo- ITG)

अजय झा

  • झांसी ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

Uttar Pradesh News: झांसी के मऊरानीपुर थाना पुलिस ने 7 मार्च को हुए सतीश श्रीवास हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने 9 और 10 मार्च की दरमियानी रात ग्रामोदय ब्रिज के पास घेराबंदी कर 20-20 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में महफूज पठान, मेहराज पठान और उनका दोस्त अर्जुन सोनकर शामिल हैं. इन युवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर के पास सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी थी क्योंकि वे अपनी मौसी के साथ सतीश के प्रेम संबंधों और समाज में हो रही बदनामी से नाराज थे. पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है.

Advertisement

बदनामी का बदला लेने के लिए किया कत्ल

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सतीश श्रीवास का उनकी मौसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक ही मोहल्ले में रहने के कारण इलाके में इस बात की काफी चर्चा होने लगी थी. इस रिश्ते की वजह से आरोपी खुद को समाज में अपमानित महसूस कर रहे थे. 

इसी नाराजगी के चलते उन्होंने अचानक सतीश को रास्ते से हटाने का मन बनाया. वारदात के दिन तीनों आरोपियों ने बाइक से पीछा किया और मौका पाकर सतीश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश

सीओ मऊरानीपुर जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बरियाबेर चौराहे के रास्ते मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं. चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी उस महिला को नहीं थी जिसके साथ मृतक के संबंध बताए जा रहे हैं.

Advertisement

आरोपियों के कब्जे से ये सामान बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हत्या, पुलिस टीम पर हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या के इस खुलासे के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य कानूनी पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement