मां ने शादी में जाने से किया माना तो घर से भाग गई लड़की, नदी किनारे मिला शव

झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती का शव मिला है. बताया जा रहा है कि युवती को उसकी मां ने बगल में शादी के कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद वह सुबह बिना बताए घर से गायब हो गई थी.

Advertisement
नदी किनारे मिला लड़की का शव. (Photo: Screengrab) नदी किनारे मिला लड़की का शव. (Photo: Screengrab)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

यूपी के झांसी में लापता एक 17 वर्षीय युवती का शव नदी किनारे मिला. बताया जाता है कि तीन दिन पहले मां ने उसे गांव की शादी में जाने से मना करते हुए डांट दिया था. जिसके बाद से वह लापता चला रही थी. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी बुधवार को उसका शव मिल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

मृतका की पहचान करीब 17 वर्षीय शीतल अहीरवाह के रूप में हुई है. वह झांसी जनपद के लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम धवाकर की रहने वाली थी. पिता और बहन के अनुसार तीन दिन पहले गांव में एक शादी थी. जिसमें शीतल रात्रि में खाना खाने के लिए जाना चाहती थी. जिस पर उसकी मां ने उसे शादी में जाने से मना करते हुए डांट दिया. जिससे वह गुस्सा हो गई और बिना खाना खाए हुए रात में सो गई. अगली सुबह वह बिना बताए हुए निकल गई. जब वह घर में नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था.

यह भी पढ़ें: हाथों से उधड़ने लगी नई सड़क... वीडियो बनाकर बोले झांसी के ग्रामीण- खराब क्वालिटी का काम हो रहा

इसकी शिकायत परिजनों ने लहचूरा थाने की पुलिस से की. अभी उसकी खोजबीन चल ही रही थी, तभी ग्रामीणों ने नदी किनारे उसके शव को देखा. इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई. मृतका के पिता प्रेमदास ने बताया कि वह 20 तरीख से लापता थी. मोहल्ले में शादी थी. रात में खाना खाने के लिए बुलाया गया था. उसकी मां ने शादी में जाने से मना कर दिया था.

Advertisement

इसी बात पर वह गुस्सा हो गई थी. उसने हमसे कहा कि पापा मम्मी हमें क्यों डांटती हैं? जिसके बाद मैंने उसे समझाया. इसके बाद शाम को बिना खाना खाए सो गई और अगले दिन सुबह से वह लापता हो गई. वहीं बहन शीलू ने बताया कि बुधवार को मेरी बहन शीतल का शव मिला. मां ने उन्हें खाना खाने के लिए जाने से मना किया था. इसके बाद सुबह वह निकल गईं थी.

इस मामले में लहचूरा थाना प्रभारी सरिता तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाने में गुमशुदगी दर्ज थी. लड़की की खोजबीन चल रही थी. बुधवार उसका शव मिल गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement