वो शूट में निकलती थी, पर्स चुराकर पहन लेती थी बुर्का... झांसी की महिला चोर की कहानी कर देगी हैरान

वो पहले सूट में बाजार पहुंचती, भीड़ में घुल-मिलकर पर्स पर हाथ साफ करती और फिर पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन लेती. झांसी में शातिर अंदाज से चोरी करने वाली महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के बाद मिशन शक्ति टीम ने उसे दबोचा, जिसके पास से 40 हजार रुपये नकद और जेवरात बरामद हुए हैं.

Advertisement
बुर्का पहनकर चोरी करने निकलती थी महिला. (Photo: ITG) बुर्का पहनकर चोरी करने निकलती थी महिला. (Photo: ITG)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में चोरी करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला का नाम रुखसार है. वो कभी बुर्का तो कभी अलग भेष में वारदात को अंजाम देती थी. सीसीटीवी में कैद होने के बाद मिशन शक्ति टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया.

मामला झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक बाजार का है. यहां कॉस्मेटिक दुकान पर 18 फरवरी को रोज की तरह ग्राहकों की भीड़ थी. इसी दौरान काले रंग का मास्क लगाए एक महिला भी दुकान में पहुंची. भीड़ का फायदा उठाते हुए उसने एक महिला ग्राहक के पर्स की चैन खोली और बड़ी सफाई से उसमें रखी नकदी और सामान पार कर दिया.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी पहले नीले रंग का थैला हाथ में लेती है, ताकि अपनी हरकत छिपा सके. इसके बाद मौका देखकर पर्स से रुपये निकाल लेती है. वारदात के बाद वह सर्राफा बाजार की ओर बढ़ी, वहां भी उसने चोरी की कोशिश की. हालांकि इस बार लोगों को शक हो गया और सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई.

यह भी पढ़ें: गजब चोरनी... ऑनलाइन ज्वेलरी सर्च कर दिल्ली से नकली बनवाती, फिर शोरूम में असली से बदल लेती

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची. महिला को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम रुखसार बताया. वह जालौन जिले की रहने वाली है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम के अनुसार, तलाशी के दौरान महिला के पास से 40 हजार रुपये नकद, सफेद धातु के सिक्के और चेन, पीली धातु की एक नथ और सफेद धातु की पायल बरामद हुई. बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है.

Advertisement

भेष बदलकर करती थी चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि रुखसार काफी शातिर किस्म की महिला है. वह भीड़ वाले इलाकों में कभी बुर्का पहनकर तो कभी सूट पहनकर पहुंचती थी. चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए तुरंत बुर्का पहन लेती थी, जिससे उसकी पहचान छिपी रहे. इसी तरीके से वह लंबे समय से वारदातों को अंजाम दे रही थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुकी है. इसके बावजूद उसने अपनी गतिविधियां नहीं रोकीं और फिर से बाजारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में चोरनी गैंग का भंडाफोड़... 15 महिलाएं गिरफ्तार, लाखों के मिले जेवरात

मानिक चौक और सर्राफा बाजार के दुकानदारों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उन्हें भी राहत मिली है कि आरोपी पकड़ी गई है. उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटनाएं अक्सर हो जाती हैं और ग्राहक भी सतर्क नहीं रहते.

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि 18 फरवरी को मिशन शक्ति की टीम मानिक चौक बाजार में भ्रमण कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि सर्राफा बाजार में एक महिला द्वारा कुछ लोगों के जेवरात और पैसे चोरी कर लिए गए हैं. तत्काल टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

Advertisement

महिला ने अपना नाम रुखसार निवासी जालौन बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से 40 हजार रुपए कैश, सफेद धातु के सिक्के और चेन, पीली धातु की एक नथ और सफेद धातु की पायल बरामद हुई. महिला को पकड़कर थाने लाया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement