झांसी में चाचा ने किया 3 साल की भतीजी से रेप, खून से लखपथ हालत में मिली मासूम

झांसी के समथर में तीन साल की बच्ची से उसी के चाचा ने रेप किया. खून से लथपथ हालत में जब परिवार को बच्ची मिली तो तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत के मद्देनजर बच्ची को झांसी रेफर किया गया है. वहीं, बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी,
  • 19 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में तीन साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है. मासूम को हैवानियत का शिकार बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही चाचा है. वह उसके घर आया था और बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने से बाहर ले गया था. फिर बाद में बच्ची खून से लथपथ हालत में शव मिला तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां पता चला कि उससे साथ रेप हुआ है.

Advertisement

बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना समथर थाना क्षेत्र की है. बच्ची के पिता ने बताया कि सुमित अहिरवार उनका रिश्ते में भाई लगता है. सोमवार को उनके घर आया. सुमित ने कहा, '' वो मेरी बेटी के साथ खेलने लगा. फिर यह बोलकर उसे घर से ले गया कि वो उसे बाहर घुमाकर लाता है. हमने भी उसे अपनी बेटी को ले जाने दिया.''

लेकिन काफी देर तक जब सुमित बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो परिवार को टेंशन होने लगी. उन्होंने सुमित और बच्ची को ढूंढना शुरू किया. जिसके बाद गांव के पास ही बच्ची खून से लथपथ हालत में मिला. उसके शरीर से खून बह रहा था. साथ ही कई सारे चोट और नाखुन के निशान भी थे. परिजन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. तब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है. बच्ची की हालत काफी गंभीर थी, जिसके चलते उसे झांसी रेफर किया गया. यह सुनते ही बच्ची के पिता के होश उड़ गए. उन्होंने थाने में सुमित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने भी बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »