उत्तर प्रदेश एटीएस की पूछताछ में बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार दो संदिग्धों से जुड़े मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. गिरफ्तार दानियाल अशरफ और कृष्णा मिश्रा से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. सामने आया है कि दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट के संपर्क में थे. फिलहाल पूरे मामले की कई स्तरों पर जांच की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, दोनों को बीते 6 मई को हिरासत में लिया गया था और तब से एटीएस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है. जांच बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ के बारे में यह भी जानकारी सामने आई कि उसने पंजाब में आरएसएस कार्यालय और थाने की रेकी कर फोटो वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा था. हालांकि, जांच एजेंसियां अभी इन तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि और तकनीकी जांच में जुटी हुई हैं.
मालूम हुआ कि दोनों ने पुलिसकर्मियों और थाने पर हैंड ग्रेनाइट से हमले की ऑनलाइन ट्रेंनिंग ली थी. अशरफ और कृष्णा मिश्रा ने कई अन्य युवकों के भी नाम उगले जो इसमें शामिल हैं.
एजेंसियां उन सभी के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं. एटीएस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं.
फिलहाल अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
संतोष शर्मा