दो दिन भी नहीं चली शादी, दूल्हे का सच सामने आने पर दुल्हन ने उठाया ये कदम

फिरोजाबाद से प्रेम प्रसंग में धोखा और दो दिन में ही शादी टूटने का हैरान कर देने का मामला सामने आया है. दरअसल जब दुल्हन को यह पता चला कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका को धोखा देकर उसके साथ शादी की है तो उसने यह शादी तोड़ दी और अपने मायके पहुंच गई.

Advertisement
दो दिन में टूटी शादी (प्रतीकात्मक फोटो) दो दिन में टूटी शादी (प्रतीकात्मक फोटो)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद ,
  • 01 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से प्रेम प्रसंग में धोखा और दो दिन में ही शादी टूटने का हैरान कर देने का मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने चार साल तक लड़की से संबंध बनाए और शादी करने का झांसा देता रहा. लेकिन 26 नवंबर को अचानक उसने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली.

27 नवंबर को दुल्हन अपने पति के घर विदा होकर आई. जब यह बात प्रेमिका को पता चली तो वह भी दुल्हन के घर नगला मदारी पहुंच गई. उसके परिजनों फोटो समेत कई सबूत दिखाए. 

Advertisement

दो दिन में दुल्हन ने तोड़ी शादी

दुल्हन को जब अपने पति की इस करतूत का पता चला तो उसने शादी तोड़ने का फैसला किया. दोनों पक्षों ने सुलह समझौते का प्रयास किया पर दुल्हन नहीं मानी. इसके बाद दूल्हा पक्ष ने ₹5 लाख, दहेज का सारा सामान लौटा दिया है और शादी टूट गई. बताया जा रहा है कि दूल्हा नगर निगम में नलकूप ऑपेटर है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया. 

किसी भी पक्ष ने थाने में नहीं दी तहरीर

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि एक शादी टूटने का मामला प्रकाश में आया था. किसी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है. दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं. अगर किसी तरह की कोई शिकायत मिलेगी तो उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement