हापुड़ में युवक पर हमला, मांस खाने से मना करने पर घेरकर चाकुओं से गोदा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक दीपांशु पर 4-5 लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने चेहरे और सीने पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
हिंदू युवक जिस पर चाकू से किया गया हमला. (Photo: Screengrabs) हिंदू युवक जिस पर चाकू से किया गया हमला. (Photo: Screengrabs)

आशीष श्रीवास्तव

  • हापुड़,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शुक्रवार देर रात एक युवक पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया. घटना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में करीब रात 10:30 बजे की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप है. बताया जाता है कि युवक पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि उसे जबरन मांस खिलाया जा रहा था और उसने मना कर दिया था.

Advertisement

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक दीपांशु पर 4 से 5 लोगों के समूह ने अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने उसके चेहरे और सीने पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया.

पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर में दो आरोपियों अरमान और फैजान को नामजद किया गया है, जबकि पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. वहीं, घायल युवक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »