आगरा में मजार हटने पर कलेक्ट्रेट पहुंची हिंदू महासभा, DM को भेंट की 51 किलो की माला; अब इन 3 मस्जिदों-मजारों को हटाने की मांग

आगरा कॉलेज के सामने से मजार हटाए जाने पर हिंदू महासभा ने प्रशासन का स्वागत करते हुए 51 किलो की माला भेंट की. साथ ही संगठन ने टेढ़ी बगिया, धाकरान और ताजगंज की तीन अन्य मस्जिदों-मजारों को अवैध बताते हुए उन्हें हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

Advertisement
सड़क पर बनी मजार को आपसी सहमति से हटवाया गया था (Photo- ITG) सड़क पर बनी मजार को आपसी सहमति से हटवाया गया था (Photo- ITG)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

Uttar Pradesh News: आगरा कॉलेज के सामने स्थित मजार को हटाए जाने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया. संगठन के कार्यकर्ता 51 किलो की फूलों की माला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी तथा डीसीपी सिटी के लिए माला भेंट की. इस दौरान संगठन ने आगरा में कथित रूप से अवैध धार्मिक अतिक्रमणों को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा.

Advertisement

हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाकर सराहनीय कार्य किया है. संगठन ने प्रशासन के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ऐसे सभी निर्णयों में प्रशासन के साथ खड़ा है.

ज्ञापन में तीन स्थानों का विशेष उल्लेख किया गया है. इनमें एनएच-509 आगरा-हाथरस रोड स्थित टेढ़ी बगिया चौराहे के बीच बनी मस्जिद, एमजी रोड के धाकरान चौराहे पर स्थित मजार और ताजगंज फेस-2 क्षेत्र की मदीना मस्जिद शामिल हैं. संगठन का आरोप है कि इन स्थलों के कारण यातायात प्रभावित होता है और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है.

हिंदू महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि इन स्थलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और मुख्य मार्गों व राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए. संगठन ने कहा कि इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी.

Advertisement

चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा. हिंदू महासभा ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि मुख्य मार्गों को सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमणों से मुक्त कराया जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »