पैंट-शर्ट से कुर्ता-पायजामा तक, चर्चित PCS अधिकारी के पति आलोक मौर्य का नए अंदाज में अलग ही मूड

PCS पत्नी ज्योति मौर्य से चर्चित विवाद के बाद आलोक मौर्य अब बदले अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. पैंट-शर्ट की जगह कुर्ता-पायजामा पहनकर वे लोगों के बीच सक्रिय हैं. उनके मुताबिक, कई लोग उन्हें चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं और कुछ राजनीतिक दलों से प्रस्ताव भी मिले हैं. स्वास्थ्य में सुधार के साथ वे पढ़ाई जारी रखते हुए सार्वजनिक जीवन और राजनीति में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
आलाेक मौर्य इन दिनों जगह-जगह पर अपना स्वागत करा रहे हैं (Photo: ITG) आलाेक मौर्य इन दिनों जगह-जगह पर अपना स्वागत करा रहे हैं (Photo: ITG)

आनंद राज

  • प्रयागराज ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

PCS पत्नी ज्योति मौर्या से अलग होने की खबरों के बीच पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात उनके पति आलोक मौर्य इन दिनों नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. पहले पैंट-शर्ट में दिखने वाले आलोक अब कुर्ता-पायजामा पहनकर लोगों के बीच सक्रिय हैं. उनके मुताबिक, कई लोग उन्हें चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें इस तरह के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं. पढ़ाई जारी रखते हुए अब वे राजनीति में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं.

Advertisement

बदलते लुक के साथ बदला नजरिया

कुछ समय पहले तक पत्नी से विवाद को लेकर चर्चा में रहे आलोक मौर्य अब एक नए रूप में सामने आ रहे हैं.  पहले जहां वे सामान्य तौर पर पैंट-शर्ट में नजर आते थे, वहीं अब उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है. सफेद कुर्ता-पायजामा, कंधे पर गमछा और लोगों के बीच सहज मौजूदगी ये सब उनके नए सार्वजनिक व्यक्तित्व का हिस्सा बनते जा रहे हैं. हाल के दिनों में आलोक मौर्य कई जगहों पर लोगों के बीच देखे गए हैं. जहां वे खुद अपना स्वागत करवाते हैं. तो कहीं लोग उन्हें माला पहनाते नजर आते हैं. उनका कहना है कि आसपास के लोग लगातार उन्हें आगे आने और चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. यही वजह है कि अब वे सिर्फ निजी जीवन तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि समाज और राजनीति में भी अपनी भूमिका तलाश रहे हैं.

Advertisement

राजनीति की ओर झुकाव

आलोक मौर्य खुलकर स्वीकार करते हैं कि वे चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि उन्होंने अभी किसी एक विकल्प पर अंतिम फैसला नहीं किया है, लेकिन साफ संकेत दिया है कि वे राजनीति में कदम रखने को तैयार हैं. उनके मुताबिक, अगर उन्हें किसी भी क्षेत्र से मौका मिलता है, तो वे चुनावी मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेंगे. प्रतापगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों का भी उन्होंने जिक्र किया है, जहां से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है.

स्वास्थ्य में सुधार के बाद नई शुरुआत

बीते समय में व्यक्तिगत तनाव और विवादों के चलते आलोक मौर्य की सेहत भी प्रभावित हुई थी. उन्होंने खुद बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ समय पहले वे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती भी रहे. वहां से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने प्रयागराज में पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार का सहारा लिया. अब वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं और सामान्य दिनचर्या में लौट रहे हैं.

पढ़ाई और तैयारी जारी

इस पूरे बदलाव के बीच आलोक मौर्य ने अपनी पढ़ाई और तैयारी को नहीं छोड़ा है. वे अब भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं. उनका मानना है कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता किसी भी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यही वजह है कि वे एक साथ कई रास्तों पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं चाहे वह पढ़ाई हो या सार्वजनिक जीवन.

Advertisement

पुराने विवाद से नई दिशा तक

आलोक मौर्य और उनकी पत्नी के बीच का विवाद कुछ समय पहले काफी चर्चा में रहा था. यह मामला निजी दायरे से निकलकर सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन गया था. शुरुआत साल 2010 में हुई शादी से होती है. शुरुआती साल सामान्य रहे, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलती गईं. पेशेवर जीवन में आए बदलावों के बाद दोनों के रिश्तों में दूरी बढ़ने लगी.

विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई आरोप लगाए गए. मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंचा और जांच के आदेश भी दिए गए. हालांकि बाद में शिकायत वापस लेने और जांच प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद यह मामला धीरे-धीरे शांत हो गया. लेकिन इस दौरान यह मुद्दा लंबे समय तक चर्चा में बना रहा. यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहा. अलग-अलग समय पर अलग-अलग पक्षों को समर्थन मिलता रहा. हाल के दिनों में आलोक मौर्य की नई तस्वीरें और वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खासकर उनका नया लुक और लोगों के बीच उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है.

समर्थकों की बढ़ती संख्या

आलोक मौर्य का दावा है कि उनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोग उनसे मिलना चाहते हैं, अपनी बात साझा करना चाहते हैं और उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. हालांकि यह समर्थन किस हद तक राजनीतिक रूप लेगा, यह आने वाला समय ही तय करेगा. लेकिन फिलहाल यह साफ है कि वे एक नए रास्ते पर कदम बढ़ा चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement