रामलीला के मंच पर अभियन करते हुए आया हार्ट अटैक, कलाकार की हुई मौत

मिर्जापुर में रामलीला में सीता स्वयंवर के दिन अभिनय कर रहे 72 वर्षीय कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूलन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि वो पुणे से तीन दिन पहले ही गांव की रामलीला ने हिस्सा लेने आए थे. पुणे में वह एक निजी कंपनी में वाचमैन की नौकरी करते थे

Advertisement
रामलीला के मंच पर हार्ट अटैक से हुई किरदार की मौत रामलीला के मंच पर हार्ट अटैक से हुई किरदार की मौत

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर ,
  • 19 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रामलीला में सीता स्वयंवर के दिन अभिनय कर रहे 72 वर्षीय कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूलन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वो राजा के पात्र की भूमिका निभा रहे थे. मंच पर डायलॉग बोलते समय उनकी तबियत बिगड़ गई और वो नीचे गिर गए. तुरंत ही उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि रामलीला समिति के लोग उन्हें पास के निजी अस्पताल में लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि वो पुणे से तीन दिन पहले ही गांव की रामलीला ने हिस्सा लेने आए थे. पुणे में वह एक निजी कंपनी में वाचमैन की नौकरी करते थे. कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूलन बीते 50 साल से रामलीला में किरदार निभाते रहे थे. 

हार्ट अटैक से रामलीला में अभिनय कर रहे कलाकर की मौत 

रामलीला कमेटी के अनुसार पेटहवा राजा का किरदार वह निभाते रहे हैं. सीता स्‍वयंवर के दौरान धनुष तोड़ने के दौरान पाठ करते समय उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वह गिरने लगे तो लोगों ने दौड़कर उनको संभालने की कोशिश की. रामलीला कमेटी के अनुसार पेटहवा राजा का किरदार वह निभाते रहे हैं. 

Advertisement

परशुराम का किरदार निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक मौत 

एक ऐसी ही घटना झारखंड के गढ़वा में देखने को मिली थी. जहां भगावन परशुराम का किरदार निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचना 40 साल के विनोद प्रजापति के रूप में हुई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »