गाजियाबाद: सोया चाप खाने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान बाप-बेटी की मौत  

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बासी सोया चाप खाने से बाप-बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने घर में बने सोया चाप का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर आपराधिक घटना को लेकर शक नहीं जताया है. न ही कोई शिकायत दी गई है. फिलहाल, पुलिस सभी एंगल पर घटना की जांच कर रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 11 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बाप-बेटी की संदिग्ध मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने घर में बचे सोया चाप के सैंपल भी जांच के लिए भेजे दिए हैं. शुरुआती जांच रिपोर्ट में घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से घटना की जांच की जा रही है. 

Advertisement

दरअसल, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र इलाके के प्रहलाद गढ़ी के रहने वाले मदन शर्मा इलाके में ही आटा चक्की चलाते हैं. उनका बड़ा बेटा 30 साल का रोहित भारद्वाज भी आटा चक्की की दुकान चलाने में उनका सहयोग करता था. सोमवार सुबह अचानक रोहित और उनकी 5 साल की बेटी धानी की तबीयत खराब होने लगी. इसके बाद परिजनों ने आनन-पानन में दोनों को वसुंधरा के एक निजी अस्पताल लेकर गए. 

रात में खाया था सोया चाप

वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, रोहित रविवार को सोया चाप लेकर आया था. दिन में बने सोया चाप थोड़ा बच गया था, जिसे रोहित और उसकी बेटी खाकर सो गए थे. सोमवार सुबह दोनों की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

सभी एंगल पर की जा रही है जांच- पुलिस

मामले में इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया हैं कि परिवार ने मामले में किसी पर आपराधिक घटना को लेकर शक नहीं जताया है. न ही कोई शिकायत दी गई है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर घटना की जांच कर रही है. जल्द ही घटना की वजह साफ हो जाएगी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व (किडनी, लीवर, दिल, पेट के अंगों का सैंपल लेना) किया गया है. अब बिसरा जांच के बाद दोनों की मौत की सही वजह साफ हो पाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »