लखनऊ में भी गहराया LPG संकट, होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने की आई नौबत !

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. इस युद्ध के चलते भारत में भी कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई चरमरा गई है. हालत यह है कि लखनऊ में होटल, रेस्टोरेंट से लेकर कैटरिंग संचालन का काम रुकने की स्थिति में आ गया है.

Advertisement
लखनऊ में गहराया एलपीजी संकट. (Photo: Representational ) लखनऊ में गहराया एलपीजी संकट. (Photo: Representational )

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

खाड़ी देशों में तनाव का असर यूपी में भी दिखने लगा है. लखनऊ में दो दिन से कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई में देरी हो रही है. जिसके चलते होटल, रेस्टोरेंट से लेकर कैटरिंग संचालक परेशान हैं और काम रुकने की स्थिति आ रही है. यहीं नहीं अब घरेलू सिलेंडरों की वेटिंग भी बढ़ गई है. बुकिंग के अगले दिन ही पहुंचने वाला सिलेंडर अब पांच से सात दिन ले रहा है.

Advertisement

एजेंसी के दफ्तर में उमड़ रही है भारी भीड़

एजेंसियों के घरेलू सिलेंडरों का कोटा 20 से 25 फीसदी तक घटा दिया गया है. लखनऊ में करीब 105 गैस एजेंसियां हैं. रोजाना 25 हजार सिलेंडरों की औसत खपत होती है. तेल कंपनियों के मैनेजर जितेंद्र ओझा ने आज तक को बताया युद्ध के चलते सप्लाई में वहीं से देरी हो रही है, इसी वजह से समय से सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारतीय रसोई पर, LPG सिलेंडर 913 पहुंचा, 60 रुपये महंगा हुआ

जितेंद्र के मुताबिक पहले जो सिलेंडर 24 घंटे से पहले पहुंचा दिए जाते थे अब एक हफ्ते से ज्यादा लग जा रहा है. हालांकि जितेंद्र ने कहा कि अफवाह भी बहुत हो गया है, इतनी ज्यादा किल्लत अभी नहीं है. गैस एजेंसी के दफ्तर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग कह रहे हैं रमजान है कैसे खाना बनेगा? एक हफ्ते से सिलेंडर नहीं है.

Advertisement

बुकिंग के एक हफ्ते बाद पहुंच रहा सिलेंडर

गैस एजेंसी के लोड इंचार्ज राकेश प्रजापति ने आज तक को बताया कि जो सिलेंडर 24 घंटे में दे रहे थे. अब एक हफ्ते से ज्यादा लग रहा है. आज तक ने बाकायदा लोगों की रिसिप्ट दिखाते हुए बताया कि फलाना व्यक्ति ने 3 मार्च की बुकिंग की और आज 10 मार्च को सिलेंडर उनके घर के लिए निकल रहा है. यानी कि पहले जो सिलेंडर 24 घंटे में आ रहा था, अब वह एक हफ्ते में पहुंच रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement