नोएडा में दरोगा की दबंगई... कार से उतरते ही सोसाइटी के गार्ड पर बरसाने लगा थप्पड़, VIDEO VIRAL

दारोगा ने सोसाइटी के गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया. उसके साथ गाली-गलौच और अभद्रता की. कार की एंट्री को लेकर दोनों में बहस हुई थी. घटना के बाद सारे सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर चले गए. उनकी मांग है कि दरोगा पर FIR दर्ज की जाए और उसे सस्पेंड किया जाए.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा: दारोगा ने गार्ड को जड़ा थप्पड़ ग्रेटर नोएडा: दारोगा ने गार्ड को जड़ा थप्पड़

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 18 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

ग्रेटर नोएडा में एक दारोगा ने सोसाइटी के गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया. उसके साथ गाली-गलौच और अभद्रता की. कार की एंट्री को लेकर दोनों में बहस हुई थी. घटना के बाद सारे सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर चले गए. उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि दरोगा पर FIR दर्ज की जाए और उसे सस्पेंड किया जाए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. 

Advertisement

मामला थाना बिसरख क्षेत्र के ला रेजिडेंसिया सोसाइटी का है. जहां बीती रात एक सब इंस्पेक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड को एक के बाद एक दो थप्पड़ जड़ दिए. जिसके चलते आज सुबह से सारे सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर हैं. सोसाइटी के गार्डों ने जमकर हंगामा भी किया. उन्होंने पुलिसवालों के सामने नारेबाजी की है. 

गार्ड कुलदीप ने आरोप लगाया की पुलिसवाला वर्दी में था और शराब के नशे में था. कार पर सोसाइटी का स्टीकर नहीं लगा था. जबरन अंदर जाने की कोशिश कर रहा था. पीड़ित कुलदीप के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ ड्यूटी कर कर रहा था. इसी दौरान सोसायटी में रहने वाले दारोगा कपिल बालयान सोसाइटी के गेट पर आए बहस करने लगे. 

इसलिए हुआ था पूरा विवाद 

बताया जा रहा है कि सोसाइटी की सुरक्षा नियम के तहत गार्ड कुलदीप ने पुलिसकर्मी की गाड़ी को रोक दिया. क्योंकि पुलिसकर्मी की गाड़ी पर सोसाइटी का स्टीकर नही लगा हुआ था. बिना स्टीकर की गाड़ी का सोसाइटी में जाना अलाउड नहीं है. गाड़ी रोके जाने पर दारोगा का पारा हाई हो गया और उसने गाड़ी से उतरते ही गार्ड को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए. ये पूरी घटना सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

Advertisement

सोसाइटी गार्ड के साथ मारपीट के बाद दूसरे गार्डो ने हंगामा शुरू कर दिया. सुबह का सूरज निकलते ही गार्ड सोसाइटी की सुरक्षा छोड़ हड़ताल पर चले गए. पुलिसकर्मी की हरकत के बाद सोसाइटी के कुछ लोग भी गार्ड के सपोर्ट में उतर आए.

इस बीच जैसे ही सुबह मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी सोसाइटी से बाहर निकला तो गार्डों ने उसे घेर लिया और नारेबाजी करनी शुरू कर दी. घंटे भर तक ऐसे ही हंगामा होता रहा. इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे गार्डों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.

गार्ड से मारपीट करने वाला दरोगा कपिल बालयान नोएडा के थाना फेस-2 में तैनात है. वह ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में ही रहता है. मामले में सेंट्रल नोएडा के  ADCP हिरदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा एक गार्ड को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »