ग्रेटर नोएडा में एक हरियाणवी डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी दो लोगों के साथ गाली-गलौज करती हुई दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन से चार दिन पुराना है और ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कमर्शियल बेल्ट का है. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डिंपल चौधरी और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही है. आरोप है कि इस दौरान डिंपल चौधरी युवकों के साथ गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं. वीडियो में माहौल काफी तनावपूर्ण दिखाई देता है और आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखते नजर आ रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ कमर्शियल बेल्ट इलाके में आई हुई थीं. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया. बताया जा रहा है कि युवकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जाहिर की थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, फोटो खिंचवाने की मांग पर डिंपल चौधरी नाराज हो गईं. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज की स्थिति बन गई. वायरल वीडियो में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है.
डांसर और युवकों के बीच गाली-गलौज
घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. सार्वजनिक स्थान पर हुए इस विवाद को देखने के लिए राहगीर और आसपास मौजूद लोग भी रुक गए. विवाद बढ़ता देख किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलने के बाद बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और मामला वहीं समाप्त कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: 'कमर पर हाथ लगाओगे, एक मिनट में तुम्हारी...', स्टेज पर छेड़ा तो फूटा डांसर डिंपल चौधरी का गुस्सा, मनचले को जड़ा चांटा
हालांकि घटना यहीं खत्म नहीं हुई. मौके पर मौजूद किसी ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद यह तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाने लगा. वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में दिख रही बहस और गाली-गलौज के कारण यह मामला चर्चा में आ गया है. हालांकि वीडियो के वायरल होने के बावजूद पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणवी डांसर और वहां घूमने आए कुछ युवकों के बीच फोटो खिंचवाने की बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत करा दिया. किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में दिखाई दे रही बहस और गाली-गलौज के कारण यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को मौके पर ही समझाकर शांत कर दिया गया था और मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.
अरुण त्यागी