टाइगर 3 फिल्म चल रही थी, अचानक बीच में ही ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में सिनेमा हॉल को कर दिया गया सीज

ग्रेटर नोएडा में मौजूद ग्रैंड वेनिस मॉल के सिनेमा हॉल को सील कर दिया गया है. उस वक्त वहां सलमान खान की फिल्म चल रही थी, जिसे बीच में ही रुकवा दिया गया था.

Advertisement
बकाए को लेकर द ग्रैंड वनिस मॉल के सिनेमा हॉल को नोएडा प्रशासन ने सील किया. बकाए को लेकर द ग्रैंड वनिस मॉल के सिनेमा हॉल को नोएडा प्रशासन ने सील किया.

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 29 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

ग्रैंड वेनिस मॉल के सिनेमा हॉल पर सख्त एक्शन हुआ है. चल रही फिल्म को रुकवाकर सिनेमा हॉल वेनिप्लस को सील कर दिया गया है. प्रशासन ने ये कदम बकाया राशि नहीं चुकाने पर उठाया है.

बता दें कि बकायेदार बिल्डरों पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए ग्रेटर नोएडा में स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल के सिनेमा हॉल वेनिप्लस को सीज कर दिया है. रेरा का मॉल के मालिक, ग्रेड बेनिजिया कमर्शियल टावर लिमिटेड और भसीन इंफ्राटेक एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर करीब 1.95 करोड़ रुपए बकाया है जिसके चलते ये कार्यवाही की गई है.

Advertisement

कई बार नोटिस और मुनादी कराने के बाद भी बकाया नहीं चुकाया गया. जिला प्रशासन की ओर से बिल्डर के लिए कई बार रेरा ने नोटिस भेजकर जबाव मांगा और इसके साथ ही मुनादी कराई थी लेकिन बिल्डर पर कोई असर नहीं हुआ.

इसके बाद जिलाधिकारी ने बिल्डर के खिलाफ फैसला लेते हुए ग्रेनो में स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित वेनिप्लस नाम के सिनेमा हॉल को सील कर दिया. ग्रैंड वेनिस मॉल में सिनेपल्स नाम से थियेटर है, जिसके 5 पर्दे हैं. आज टाइगर 3 का शो चल रहा था जब ये कार्रवाई की गई.

बिल्डर्स पर करीब 600 करोड़ बकाया

जांच में ये सामने आया कि यूपी रेरा का गौतमबुद्ध नगर में स्थित बिल्डरों पर करीब 600 करोड़ रुपए बकाया है. इसको लेकर बीते दिनों जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक कर अधिकारियों को रिकवरी के आदेश दिए थे.

Advertisement

15 नवंबर तक यूपी रेरा की ओर से जिला प्रशासन को 6 अरब 37 करोड़ 15 लाख रुपये की 2346 आरसी जारी की गई है. इस पर डीएम ने फ्लैट खरीदारों और कॉमर्शियल प्लॉट का पैसा न लौटाने वाले बिल्डरों के घरों और दफ्तरों पर जिला प्रशासन की ओर से मुनादी कराने के निर्देश दिए, और सभी को बकाया चुकाने का निर्देश दिए उसके बाद भी कोई बिल्डर प्रशासन के आदेश मानने को तैयार नहीं हो रहा इसी के चलते ये कार्यवाही की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »