स्कूल टॉपर की राप्ती नदी में डूबने से मौत, मां ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

गोरखपुर में 16 वर्षीय स्कूल टॉपर अंश मौर्य की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई. अंश अपने पांच दोस्तों के साथ नहाने गया था. मां ने आरोप लगाया कि पढ़ाई में अव्वल होने की वजह से दोस्तों ने जलन में उसे डुबोकर मार दिया. फिलहाल, पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद कर लिया है.

Advertisement
दोस्तों के बयानों पर उठ रहे हैं सवाल.(Photo: Representational) दोस्तों के बयानों पर उठ रहे हैं सवाल.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • गोरखपुर,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय स्कूल टॉपर की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक छात्र की मां ने बेटे के दोस्तों पर जलन के चलते उसे जबरन नदी में डुबोकर मारने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतक की पहचान अंश मौर्य के रूप में हुई है, जो आदित्य पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था. अंश ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर अंश अपने पांच दोस्तों के साथ गोरखपुर के झंगहा इलाके स्थित राप्ती नदी में नहाने गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: 19 साल की बेटी को भगा ले गया सौतेला पिता, मां संग लिवइन में रहता था

परिजनों को करीब 3 बजे घटना की जानकारी फोन के जरिए मिली. जब परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे तो वहां अंश के कपड़े और चप्पल पड़े मिले, जबकि उसके दोस्त वहां मौजूद नहीं थे. इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया.

रात में रोका गया सर्च ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक खराब दृश्यता के कारण गुरुवार रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा. शुक्रवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान शुरू किया. करीब दोपहर 1 बजे टीम ने अंश का शव नदी से बरामद कर लिया.

अंश की मां प्रतिमा मौर्य ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पढ़ाई में बेहद तेज था और इसी वजह से उसके दोस्त उससे जलते थे. उन्होंने दावा किया कि दोस्तों ने ही उनके बेटे को नदी में डुबोकर मार दिया.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान पांचों लड़कों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं. खासतौर पर इस बात को लेकर संदेह जताया जा रहा है कि दोस्तों ने कहा था कि अंश कपड़ों समेत गहरे पानी में चला गया था, जबकि बाद में उसके कपड़े नदी किनारे झाड़ियों से बरामद हुए.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement