गोंडा: करंट से तड़प रही बहन को बचाने गया भाई, पोल में चिपका, तोड़ा दम

गोंडा के एलबीएस कॉलेज के बाहर बीएड परीक्षा दिलाने आए बहराइच के विमल की करंट लगने से मौत हो गई. सुबह तेज बारिश से बचने के लिए वेंडिंग जोन जाते समय बहन प्राची स्ट्रीट लाइट पोल की चपेट में आ गई थी. बहन को बचाते समय भाई झुलस गया। गंभीर प्राची को लखनऊ रेफर किया गया है.

Advertisement
करंट से भाई की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती (Photo- ITG) करंट से भाई की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती (Photo- ITG)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

Uttar Pradesh News: गोंडा के एलबीएस डिग्री कॉलेज के बाहर बारिश से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई. स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट ने परीक्षा देने आई बहन के सामने ही उसके सगे भाई को हमेशा के लिए छीन लिया, जबकि बहन जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

परीक्षा केंद्र के बाहर पसरा सन्नाटा

Advertisement

बहराइच जिले के भग्गड़वा निवासी विमल अपनी बहन प्राची को बीएड की अंतिम परीक्षा दिलाने गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज लाए थे. सुबह के समय तेज बारिश होने के कारण दोनों भाई-बहन कॉलेज के ठीक सामने नगरपालिका द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन की दुकानों में छिपने के लिए जाने लगे. इसी दौरान दुकानों के पास लगे एक स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट की चपेट में प्राची आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में भाई विमल भी बुरी तरह झुलस गया.

भाई की मौत, बहन लखनऊ रेफर

स्थानीय लोगों और कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया और बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद विमल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी प्राची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है. प्राची सरयू डिग्री कॉलेज की छात्रा है, जिसका परीक्षा केंद्र एलबीएस महाविद्यालय में था और परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होनी थी.

Advertisement

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां विमल के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है. नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई और मामले की जांच में जुट गई है. सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज गेट के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »