'तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...' बंधक बनाकर मंगेतर से रेप की कोशिश, चाकू मारे

लड़की की युवक से शादी तय हो गई थी. उसे पता चला कि उसका होने वाला पति दो नंबर के काम करता है. इस पर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया था. यह बात आरोपी युवक को नागवार गुजरी. उसने लड़की को बंधक बनाकर चाकू से हमला कर दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 02 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

यूपी के फिरोजाबाद में युवक ने लड़की को उसी के घर में चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और फिर धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया. लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सामने आया है कि दोनों का रिश्ता तय हो गया था, लेकिन लड़की ने बाद में शादी करने से मना कर दिया था. इसी बात से युवक गुस्साया हुआ था. 

Advertisement

दरअसल, शनिवार देर शाम फिरोज़ाबाद के आसफाबाद स्थित एदल नगर का रहने वाला शिवम (24 साल) रसूलपुर थाना एरिया में रहने वाली 19 साल की लड़की के घर में चाकू लेकर घुस गया था.

चाकू की दम पर बनाया बंधक, रेप की कोशिश

उसने चाकू की दम पर पीड़िता और उसकी मां को बंधक बना लिया था और दोनों के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की. घर से आते शोर को सुनकर पड़ोसी आ गए. साथ ही भीड़ को देखते हुए पास ही चौराहे पर खड़ा होमगार्ड जवान भी वहां पहुंच गया. इसी बीच पीड़िता का भाई भी अपने काम से घर लौट आया था.

आरोपी ने किया चाकू से हमला

घर के अंदर आकर भाई ने देखा कि शिवम ने चाकू की नोक पर उसकी मां और बहन को बंधक बनाया हुआ था. उसने दोनों को बचाने की कोशिश की. इतने में आरोपी शिवम ने चाकू से हमला कर दिया. उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार लड़की पर किए. आरोपी ने युवक और होमगार्ड जवान पर भी चाकू से हमला बोल दिया और भागने की कोशिश की. मगर, लोगों ने उसे पकड़ लिया. 

Advertisement

खून से लथपथ लड़की को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया साथ ही युवक और होमगार्ड के जवान को भी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. वहीं, पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया गया है. 

लड़की ने किया था शिवम से शादी करने मना

सामने आया है कि पीड़िता और शिवम की शादी पक्की हो गई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन शादी की तारीख तय होने से पहले ही लड़की ने शिवम से शादी से इनकार कर दिया था. दरअसल, लड़की को पता चला था कि शिवम सही लड़का नहीं है. वह गलत कामों में लिप्त रहता है. दोनों के बीच फोन पर भी शादी से इनकार करने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई थी. 

आरोपी हिरासत में: सीओ सिटी

मामले में सीओ सिटी कमलेश कुमार का कहना है कि घर में घुसकर लड़की पर चाकू से हमला किया गया है. साथ ही उसके भाई और एक होमगार्ड जवान पर भी आरोपी ने हमला किया. आरोपी युवक को हिरासत  में ले लिया गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. शिकायत होने पर मामला दर्ज किया जाएगा.

पीड़िता की जुबानी, पूरी कहानी

वहीं, पूरी घटना को लेकर घायल पीड़ित लड़की का कहना है कि आरोपी घर में घुस आया था. उसने मुझे और मेरी मां के साथ मारपीट की थी, लातें भी मारीं. साथ ही मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश की. 

Advertisement

पीड़िता से बोला था आरोपी- तू मेरी नहीं तो किसी का नहीं होने दूंगा

पीड़िता ने आगे कहा, ''जब शिवम को पता चला कि मेरा भाई आ गया है और दूसरे लोग आ गए हैं, तो उसने मुझ पर चाकू से हमला कर लिया दिया. बचाने आए भाई और होमगार्ड जवान पर भी चाकू से हमला किया. वह दो नंबर के काम करता है, इस वजह से मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया था. वह मुझसे फोन पर कहता था कि तू मेरी नहीं तो किसी का नहीं होने दूंगा.''
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »