गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी आरोपी सारिक मेवाती गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्यप्रताप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी से दबोचा गया.

Advertisement
फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सारिक गिरफ्तार कर लिया गया है. Photo ITG फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सारिक गिरफ्तार कर लिया गया है. Photo ITG

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्यप्रताप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी से दबोचा गया.

पुलिस के अनुसार, 28 मई को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सूर्यप्रताप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

Advertisement

जांच के दौरान सामने आया कि सारिक मेवाती वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में मुख्य आरोपी असद की पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पूछताछ में सारिक मेवाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. फिलहाल खोड़ा पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

साजिश, गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की पूरी कहानी
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की बकरीद के दिन हुई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या की योजना में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब के साथ फरहान और आतिफ को भी हिरासत में लिया गया.

Advertisement

बाद में 30 और 31 मई की दरम्यानी रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी असद की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने खोड़ा इलाके में तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »