राजस्थान में मौसम ने फिर तबाही का रुख अपना लिया है. राजस्थान और उत्तराखंड से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं जो मौसम की सख्ती को दिखाती हैं. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत कुल 19 राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.