गोंडा में भीषण सड़क हादसा: एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार SUV ने रौंदा, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

गोंडा में कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. भलियान पुरवा संतोष ढाबे के पास मामूली एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को एक बेकाबू एसयूवी ने बेरहमी से रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
गोंडा सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई  (Photo- Screengrab) गोंडा सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई (Photo- Screengrab)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर कर्नलगंज थाना क्षेत्र के भलियान पुरवा संतोष ढाबे के पास मामूली दुर्घटना के घायलों की मदद कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में दो सगे भाइयों हसन मोहम्मद और इम्तियाज अली समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय सहित प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल पहुंचा. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और एसयूवी को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

दो सगे भाइयों सहित चार की मौत

कर्नलगंज कोतवाली अंतर्गत संतोष ढाबे के पास रात करीब सवा दस बजे पहले एक छोटा मोटरसाइकिल एक्सीडेंट हुआ था. चश्मदीद अनवर हुसैन के मुताबिक, घटनास्थल पर 10-12 लोग घायलों को बचाने और देखने के लिए इकट्ठा हुए थे. तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने दो बाइकों और वहां खड़े मददगारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में गुलशन (25), संजय कुमार तिवारी और हैदर अली के दो बेटों हसन मोहम्मद (40) व इम्तियाज अली की दर्दनाक मौत हो गई.

चीख-पुकार के बीच अस्पताल पहुंचे घायल

हादसे के बाद हाईवे पर हाहाकार मच गया. आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी करनैलगंज लाया गया, जहां चार को मृत घोषित किया गया और मामूली रूप से जख्मी तीन लोगों का इलाज वहीं चल रहा है. दो गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय बच्चे अंशुमान और 19 वर्षीय परवेज को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है.

Advertisement

जिलाधिकारी और एएसपी पहुंचे अस्पताल

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. डीएम ने बताया कि एसयूवी द्वारा दो बाइक को पीछे से टक्कर मारने की बात सामने आई है और अग्रिम जांच जारी है. अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि सभी मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. एसयूवी गाड़ी और उसके ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »