हमीरपुर का 'खूनी हाइवे': ट्रक और ईको वैन की भीषण भिड़ंत में 4 बारातियों की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में नेशनल हाइवे-34 पर बारातियों से भरी वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. खुशियां मातम में बदल गईं और पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
हमीरपुर सड़क हादसे में चार की मौत (Photo- ITG) हमीरपुर सड़क हादसे में चार की मौत (Photo- ITG)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

Uttar Pradesh News: हमीरपुर जिले के कुरारा से महोबा जा रही बारातियों से भरी ईको वैन देर रात मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास एनएच-34 पर सड़क हादसे का शिकार हो गई. गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से वैन को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वैन सवार मोहन (22), आशीष (30), जितेंद्र (38) और कमलेश (40) की मौके पर ही मौत हो गई. 

Advertisement

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को मौदहा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम अभिषेक गोयल और एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. इस दर्दनाक हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया है.

Advertisement

ट्रक चालक हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने हादसे में शामिल गिट्टी लदे ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टक्कर आमने-सामने की थी, जिससे वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है. हाइवे पर इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement