इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार और शादी का दबाव... प्रेमी ने साथियों संग कर दी प्रेमिका की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर हत्या तक पहुंच गई. युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. 1 मार्च को हुसैनगंज क्षेत्र में तालाब से युवती का शव मिला था. पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement
युवती की फाइल फोटो.(Photo: Nitesh Srivastava/ITG) युवती की फाइल फोटो.(Photo: Nitesh Srivastava/ITG)

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार युवती और युवक के बीच करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों की मुलाकातें होने लगीं और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा हो गया, लेकिन जब युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो मामला बिगड़ गया. युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और यही विवाद आगे चलकर हत्या की वजह बन गया.

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: दुल्हन के पालतू कुत्ते की पिटाई पर टूटी थी शादी, 4 दिन बाद आया नया मोड़, खुद पहुंच गई दूल्हे के घर, बोली- 'अब मरते दम तक रहेंगे साथ'

शादी का दबाव बना विवाद की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती लगातार युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी. बताया गया कि जब युवक ने शादी से इंकार किया तो युवती ने उसे मुकदमे में फंसाने की बात कहनी शुरू कर दी. इसी से घबराकर युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची.

Advertisement

आरोप है कि आरोपी ने युवती को गांव के किनारे बुलाया और वहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की.

तालाब में मिला था युवती का शव

यह मामला जिले के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. 1 मार्च को मकनपुर गांव के किनारे पानी से भरे तालाब में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया.

काफी खोजबीन के बाद मृतका की पहचान संगीता पुत्री संतलाल के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238 बीएनएस और 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी.

सर्विलांस और कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की गहन जांच की. जांच के दौरान मुख्य आरोपी शिवा और उसके दो साथियों की भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »