फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से हटाई गई मजार, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण के रास्ते में आ रही मजार को रेलवे प्रशासन ने हटा दिया है.मौके पर GRP और RPF पुलिस तैनात रही...

Advertisement
विकास कार्य में बाधक बनी मजार को प्रशासन ने हटाया.(Photo:ITG) विकास कार्य में बाधक बनी मजार को प्रशासन ने हटाया.(Photo:ITG)

फिरोज़ खान

  • फर्रुखाबाद,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य के बीच प्रशासन ने रेलवे परिसर में स्थित एक मजार को हटाने की कार्रवाई की है.जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई.यह मज़ार स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य में बाधा बन रही थी।

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में रेलवे प्रशासन ने अवैध रूप से बनी एक मजार को ध्वस्त कर दिया.कार्रवाई के दौरान मौके पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुंदरीकरण और विकास कार्य तेजी से चल रहा है।

Advertisement

 इसी क्रम में रेलवे अधिकारियों ने उस मजार को हटाने का निर्णय लिया, जिसे विकास कार्यों में बाधक बताया जा रहा था.कुछ दिन पहले क्षेत्रीय सांसद और भाजपा नेता मुकेश राजपूत ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुंदरीकरण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मजार को हटवा दिया. देखें VIDEO:- 

फिलहाल मजार हटाए जाने के बाद रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »