'मैं जिंदा हूं, मुझे जीवित कर दो...' किसान की बात सुनकर IAS हैरान

यूपी के शामली जिले में चकबंदी विभाग ने जयपाल नाम के किसान को मृत घोषित कर उसकी विरासत अन्य व्यक्तियों के नाम कर दी. जिस व्यक्ति के नाम किसान की विरासत की गई, उसने जमीन बेच दी. इसके बाद से पीड़ित किसान कई महीने से दर-दर की ठोकरें खा रहा है. उसको चकबंदी विभाग के कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है.

Advertisement
कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान जयपाल सिंह. कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान जयपाल सिंह.

शरद मलिक

  • शामली,
  • 15 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में डीएम से मिलने पहुंचे किसान ने फरियाद करते हुए कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरी जमीनें वापस करा दो. किसान ने कहा कि लेखपाल ने मुझे कागजों में मृत दर्शाकर मेरी जमीन छीन ली है. इस मामले में किसान की फरियाद सुनकर शामली की जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस गलती को जल्द सुधारा जाएगा.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कुडाना के रहने वाले किसान जयपाल सिंह डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम से कहा कि 'मैं जिंदा हूं मुझे जीवित कर दो'. बता दें कि यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना का है. यहां के निवासी वृद्ध किसान जयपाल सिंह मलिक कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से कहा कि 'मैं जिंदा हूं, मुझे जीवित कर दो.' 

दरअसल, किसान जयपाल सिंह का आरोप है कि गांव में स्थित जमीन चक संख्या 262 को चकबंदी विभाग के लेखपाल और सहायक चकबंदी अधिकारी ने रिश्वत लेकर उसे मृत दिखा दिया. इसके बाद फर्जी विरासत के आधार पर उस जमीन को ग्रामीण सुभाष के नाम कर दिया गया. उस जमीन को सुभाष ने अपने नाम पर होते ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया. 

किसान का कहना है कि अब उसके पास न तो जमीन है और न ही वह चकबंदी विभाग के कागजों में वह जिंदा है. वह कई महीने चकबंदी विभाग व अन्य दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुका है. किसान जयपाल सिंह ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की और उनसे मामले की शिकायत की.

Advertisement

किसान ने लेखपाल पर लगाए ये आरोप

किसान जयपाल सिंह का कहना है कि मेरी एक बीघा जमीन दूसरे के नाम खसरा खतौनी में चढ़ा दी और मुझे मृत दिखा दिया. इसके बाद वह जमीन बेच दी गई. मैं मुजफ्फरनगर में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंचा तो उन्होंने मेरे कागजात देखे तो वे हैरान हो गए और मुझे कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने बैठा लिया कि जब तुम मर चुके हो, तो जिंदा कैसे हो. किसान ने कहा कि मैं डीएम के पास गुहार लगाने के लिए शामली आया हूं कि मुझे कागजों में जिंदा करो और मेरी जमीन वापस दिलाओ.

मामले को लेकर क्या बोलीं जिलाधिकारी?

शामली डीएम जसजीत कौर का कहना है कि कुडाना से एक किसान मेरे पास आए हैं, जिन्होंने शिकायत की है कि लेखपाल ने कागजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले की जांच करवाकर उनको कागजों में जिंदा कराया जाएगा. एक ही नाम दो-दो व्यक्ति हो जाने के कारण यह गलती हुई है. इस गलती को सुधारने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जल्द ही कागजों में सुधार कर दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »