मेरठ में सनसनी: बर्थडे पार्टी से लौट रही युवती को पूर्व प्रेमी ने मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवती को उसके ही पूर्व प्रेमी ने सरेराह गोली मारकर लहूलुहान कर दिया. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में गुरुवार रात आरोपी कैफ ने अपनी पूर्व प्रेमिका शाहीन को रास्ते में रोककर तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़िता शाहीन अपनी सहेली आयशा के साथ एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर वापस लौट रही थी. 

पुराने प्रेम संबंधों के विवाद में आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से तुरंत फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (सिटी) विनायक गोपाल भोसले और सीओ कोतवाली पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने लहूलुहान हालत में गिरी युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement

जन्मदिन पार्टी से लौटते वक्त रास्ते में घेरा

लिसाड़ी गेट इलाके में यह पूरी वारदात तब हुई जब शाहीन अपनी सहेली के साथ घर आ रही थी. तभी पूर्व प्रेमी कैफ ने उसका रास्ता रोक लिया. दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और अचानक कैफ ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया. गोली शाहीन के कान के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. गोली चलने की आवाज से पूरी गली और इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला.

प्रेम प्रसंग का मामला, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. घायल लड़की का नाम शाहीन है और पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया है. शुरुआती जांच में कैफ नाम के युवक के साथ पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई है. पुलिस चोट के प्रकार का परीक्षण करा रही है और पीड़िता का इलाज जारी है. सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »