ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से सांस ले रही थी बुजुर्ग महिला, बिजली विभाग ने काट दी लाइट

UP News: लखनऊ में बिजली विभाग ने उस समय कनेक्शन काटा जब एक बुजुर्ग महिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थी. परिजनों का कहना है कि उन्होंने काफी मिन्नतें की पर किसी ने उनकी एक न सुनी. जिसके बाद बुजुर्ग की तबियत काफी बिगड़ गई.  जबकि 9 जून को ₹4502 का बिजली का बिल जमा किया था. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 03 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग महिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थी. बावजूद इसके बिजली विभाग ने घर की लाइट काट दी. परिजनों का कहना है कि उन्होंने काफी मिन्नतें की पर किसी ने उनकी एक न सुनी. इस घटना के बारे में जब उच्च अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने एसडीओ का तबादला कर दिया.  

Advertisement

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानवेंद्र नाथ मिश्रा विवेक खंड में रहते हैं. उनका आरोप है कि बिजली विभाग ने 26 जून को उनके घर की बिजली काट दी. जबकि 9 जून को ₹4502 का बिजली का बिल जमा किया था. 

बुजुर्ग महिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थी, विभाग ने काट दी लाइट

माधवेंद्र नाथ मिश्रा की मां की तबीयत खराब थी. जिसकी वजह से उन्होंने घर पर ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अपनी मां को लगा रखा था. बिजली विभाग ने जब बिजली काटी तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी बंद हो गया. इसके बाद उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत के बाद कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया. इस दौरान उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई और बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई. 

पीड़ित के मुताबिक विकासखंड उप केंद्र के एसडीओ हिमांशु शेखर आनंद से गुजारिश की कनेक्शन जोड़ने की लेकिन कनेक्शन तो छोड़ा नहीं गया साथ ही अभद्रता भी की गई. पुलिस से शिकायत और उच्च अधिकारियों से की गई तब फिर से बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया. 

Advertisement

बड़ी मुश्किल से बची बुजुर्ग की जान

पीड़ित ने इस घटना की शिकायत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं देवराज से की इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीओ का स्थान अंतर को लाकर दिया गया हालांकि पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी बात दर्ज कराने की बात कही. 

बिजली विभाग के के मुताबिक रीडिंग पहले से स्टोर थी जिसकी जांच करने के लिए कम कर्मचारियों को भेजा गया था मीटर ना दिखा पाने पर कनेक्शन काटा गया था जिसके बाद में जोड़ दिया गया था हालांकि बीमारी की जानकारी नहीं थी. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »