बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर को लोन घोटाले में ED ने किया गिरफ्तार

बाहुबली विधायक हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बैंक ऑफ इंडिया के क्लस्टर से लिए गए लोन में भारी गड़बड़ी के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार किया है. इस मामले में उनके साथ उनके सहयोगी और गंगोत्री एंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर अजीत पांडे को भी ED ने अरेस्ट किया है.

Advertisement

गजेंद्र त्रिपाठी / संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 07 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व बाहुबली विधायक हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लोन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है. 

विनय शंकर तिवारी पर बैंक ऑफ इंडिया के क्लस्टर से लिए गए लोन में भारी गड़बड़ी का आरोप है. इस मामले में उनके साथ उनके सहयोगी और गंगोत्री एंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर अजीत पांडे को भी ED ने अरेस्ट किया है.

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को गंगोत्री एंटरप्राइजेज से जुड़े 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. लखनऊ और गोरखपुर समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जिनसे लोन गड़बड़ी की पुष्टि हुई है.

ED के मुताबिक, गंगोत्री एंटरप्राइजेज ने बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न क्लस्टर्स से करोड़ों रुपये का लोन लिया था. जांच में सामने आया कि कंपनी ने इस लोन को गलत दस्तावेजों और फर्जीवाड़े के जरिए हासिल किया और लोन का इस्तेमाल तय उद्देश्यों के बजाय निजी हित में किया गया.

विनय शंकर तिवारी पर पहले भी भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें ED ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.

गिरफ्तारी के बाद ED ने दोनों आरोपियों को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ED अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से भी जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि विनय शंकर तिवारी पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) से विधायक रह चुके हैं और हाल ही में समाजवादी पार्टी से जुड़े थे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »