देवरिया: स्कूल के अंदर ही भिड़ गए टीचर्स के दो ग्रुप, जमकर हुई मारपीट, भाग खड़े हुए छात्र

Deoria News: विवाद सामने आने के बाद चारों टीचर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, दो खंड शिक्षा अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गए हैं. बीएसए ने बताया कि स्कूल का माहौल खराब करने पर चार टीचर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

Advertisement
देवरिया में टीचर्स के बीच मारपीट देवरिया में टीचर्स के बीच मारपीट

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 25 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

यूपी के देवरिया जिले स्थित एक स्कूल में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्रार्थना सभा के बाद तीन टीचरों ने मिलकर अपने एक साथी शिक्षक को पीटना शुरू कर दिया. आपस में टीचरों को मारपीट करते देख स्कूल की दो छात्राएं बेहोश हो गईं. वहीं, बाकी के छात्र मौके से भाग खड़े हुए. मामले में चारों टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. 

Advertisement

बता दें कि मामला देवरिया के विकास खंड लार के सरकारी कम्पोजिट विद्यालय तकिया धरहरा का है. जहां के स्कूल में 218 छात्र पढ़ते हैं. इनके लिए स्कूल में 9 टीचर्स तैनात हैं. बताया जा रहा है कि यहां टीचर्स में 2 गुट बने हुए हैं.

एक तरफ अरुण कुमार सिंह हैं तो दूसरी तरफ अनय कुमार, संजय कुमार और धर्मेंद्र वर्मा हैं. टीचर अरुण का आरोप है कि शनिवार को जब वह बच्चों को कुछ बताने जा रहे थे, तभी ये उक्त तीनों टीचर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे.

स्कूल पहुंची पुलिस

अरुण कुमार सिंह का आरोप है कि ये तीनों टीचर बच्चों को 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' बोलने से रोकते हैं. जब बच्चे इनकी इस बात को नहीं मानते तो वे बच्चों संग भी मारपीट करते हैं. ग्रामीणों और छात्रों के परिजनों का भी ये आरोप है कि ये तीनों टीचर राष्ट्रगान के समय भी कुर्सी पर बैठे रहते हैं.

Advertisement

विवाद सामने आने के बाद चारों टीचर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, दो खंड शिक्षा अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गए हैं. बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल का माहौल खराब करने पर चार टीचर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है. साथ ही प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »