15 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था राहुल, कार्ड बांटने निकला, स्कॉर्पियो से कुचलकर हो गई मौत

देवरिया से एक हृदय विदारक और दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है. यहां एक युवक की शादी से 15 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई. जिससे शादी के परिवार का खुशियां मातम में बदल गई.

Advertisement
घर के इकलौते चिराग के बुझने से परिवार में पसरा मातम. (Photo: Screengrab) घर के इकलौते चिराग के बुझने से परिवार में पसरा मातम. (Photo: Screengrab)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक अपनी शादी का कार्ड बांट कर दोस्त संग घर लौट रहा था, तभी बेकाबू स्कार्पियो ने दोनों को कुचल दिया. जिससे युवक की मौत हो गई. जबकि  उसका दोस्त घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई. हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. दोनों युवक परिवार के इकलौते संतान भी थे.

Advertisement

जानकारी के अनुसार थाना लार क्षेत्र के ग्राम सकरापार निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव की 20 अप्रैल को शादी तय थी. शनिवार को अपने गांव के ही दोस्त सचिन यादव के साथ बाइक से अपनी शादी का कार्ड बांटने खामपार रिश्तेदारी में गया था. देर शाम वह रास्ते में अन्य जानने वालों को कार्ड बांटकर घर लौट रहा था.

यह भी पढ़ें: देवरिया: 10 दिन बाद आनी थी प्रेमिका की बारात, गुस्साए प्रेमी ने मिलने बुलाया, फिर रस्सी से घोंट दिया गला

पुलिस ने स्कॉर्पियो की जब्त

वह मझौलीराज के समीप जिरासो बंधा के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज़ स्पीड स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में एक ऑटो भी चपेट में आ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए. शादी का कार्ड सड़क पर बिखर गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सेलमपुर सीएचसी पहुंचा दिया.

Advertisement

जहां डॉक्टरों ने राहुल और सचिन दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया. थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गयी है. गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »