यूपी: बिना शादी प्रेग्नेंट हुई बेटी, गुस्साए भाई और मां ने पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया

Hapur News: आरोप है कि इस कृत्य में युवती की मां और उसका भाई शामिल था. उन लोगों ने युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. जिसके चलते वो लगभग 70% तक जल गई. आग से बुरी तरह झुलसी युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया. 

Advertisement
यूपी के हापुड़ में खौफनाक वारदात (सांकेतिक फ़ोटो) यूपी के हापुड़ में खौफनाक वारदात (सांकेतिक फ़ोटो)

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 29 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

यूपी के हापुड़ जिले में एक युवती को उसके परिजनों द्वारा जलाकर मारने का प्रयास करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि युवती के प्रेग्नेंट होने पर भाई व मां ने पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया. इस वारदात में युवती 70 फीसदी तक जल गई. उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

Advertisement

बता दें कि पूरी घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की है. जहां एक 23 वर्षीय युवती का अपने गांव के एक युवक से सबंध था. इसी बीच युवती प्रेग्नेंट हो गई. जब घरवालों को इसकी भनक लगी तो वो भड़क उठे. उन्होंने उसकी जांच कराई तो प्रेग्नेंसी वाली बात सच निकली. जिसके बाद घरवालों ने युवती को जंगल में ले जाकर जिंदा जलाने के इरादे से उसे आग के हवाले कर दिया. 

आरोप है कि इस कृत्य में युवती की मां और उसका भाई शामिल था. उन लोगों ने युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. जिसके चलते वो लगभग 70% तक जल गई. आग से बुरी तरह झुलसी युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया. 

मां और भाई दोनों गिरफ्तार

जहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. उसका इलाज जारी है और हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. फिलहाल, पुलिस ने घटना के बाद आरोपी मां व भाई को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों पर धारा 307 (जान से मारने का प्रयास) का केस दर्ज किया गया है.  

Advertisement

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवादा खुर्द में एक युवती को उसके परिजनों द्वारा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है. सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वारदात गुरुवार को हुई थी. मां और भाई ने मिलकर युवती को जिंदा जला दिया. इससे पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी. फिर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया. युवती के चिल्लाने की आवाज जब ग्रामीणों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »