'जूनियर के अंडर काम नहीं करूंगा...',साइबर क्राइम थाने के इंस्पेटर के रिजाइन पर छिड़ी बहस

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक इंस्पेक्टर के इस्तीफे ने विभाग के भीतर सीनियरिटी और सिस्टम को लेकर बहस छेड़ दी है. साइबर क्राइम थाने में तैनात इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि उन्हें सर्विस रूल से उलट अपने से जूनियर अधिकारी के अधीन काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
पुलिस इंस्पेटर के रिजाइन पर छिड़ी बहस (Photo: representational image) पुलिस इंस्पेटर के रिजाइन पर छिड़ी बहस (Photo: representational image)

aajtak.in

  • कानपुर,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में उस समय एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब साइबर क्राइम थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि उन्हें डिपार्टमेंट के रूल के विपरीत अपने से जूनियर अधिकारी के अधीन काम करना पड़ रहा था, जिससे वह लंबे समय से असंतुष्ट थे.

जूनियर के अंडर करना पड़ रहा काम

Advertisement

एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने गुरुवार को डीसीपी क्राइम को अपना इस्तीफा सौंप दिया. साल 2005 बैच के अधिकारी विनय शर्मा का कहना है कि वर्तमान में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी सतीश कुमार सर्विस सीनियरिटी के आधार पर उनसे जूनियर हैं, लेकिन उन्हें उनके अंडर काम करना पड़ रहा है.

विनय शर्मा ने अपने इस्तीफे में कहा कि  सेवा नियमों के अनुसार किसी अधिकारी को अपने समकक्ष या वरिष्ठ अधिकारी के अंडर ही  काम करना चाहिए. उनका आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था सेट स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं है और इससे काम का माहौल प्रभावित हो रहा है.

'कितनी बार मुझे ही काम सिखाना पड़ता है'

उन्होंने यह भी दावा किया कि कई बार उन्हें खुद थाना प्रभारी को कामकाज और प्रक्रियाओं के बारे में समझाना पड़ता था. इसके बावजूद उन्हें फटकार ही मिले, जिससे उनके लिए काम करना मुश्किल है. शर्मा के अनुसार यह स्थिति बिल्कुल प्रोफेश्नल नहीं है.

Advertisement

इंस्पेक्टर के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है. एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इंस्पेक्टर विनय शर्मा का बयान दर्ज किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में उन्होंने इस्तीफा दिया.

अधिकारियों के मुताबिक, इस्तीफे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह केवल साइबर सेल या क्राइम ब्रांच से हटना चाहते हैं या पुलिस सेवा से ही रिजाइन देना चाहते हैं. जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »