वीडियो दिखाकर कहा- बिजली चोरी कर रहे हो... 10 हजार की रिश्वत लेते संविदाकर्मी पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एसीओ) ने बिजली सब-स्टेशन के संविदा कर्मी को 10,000 की रिश्वत लेते पकड़ा है. पुलिस ने कहा कि आरोपी कर्मचारी दुकानदार को उसके वाई-फाई कनेक्शन केबल की फुटेज दिखाकर डराने की कोशिश कर रहा था. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
संविदाकर्मी पकड़ा गया. (AI Generated Photo) संविदाकर्मी पकड़ा गया. (AI Generated Photo)

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 29 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (ACO) की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी संविदाकर्मी माधव तिवारी गोवर्धन क्षेत्र के दतिया उपकेंद्र पर तैनात था. उसने एक दुकानदार पर फर्जी बिजली चोरी का आरोप लगाकर रिश्वत मांगी थी.

एजेंसी के अनुसार, संविदाकर्मी माधव तिवारी ने महाराजा एस्टेट कॉलोनी के पास स्थित दुकानदार भूपेंद्र सिंह से संपर्क किया था. माधव ने भूपेंद्र को एक वीडियो दिखाया और कहा कि तुम अवैध कनेक्शन से बिजली चोरी कर रहे हो. इसी के साथ धमकी दी कि अगर 10,000 रुपये नहीं दिए तो खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: MP: मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने वाले 9 कर्मचारी हटाए गए, 76 की सैलरी काटी; बिजली चोरी केस में ₹5 लाख का जुर्माना

दुकानदार भूपेंद्र सिंह ने वीडियो को ध्यान से देखा तो पता चला कि संविदाकर्मी उसे धमकाने के लिए उसके वाई-फाई कनेक्शन की केबल को बिजली चोरी बता रहा था. इसके बाद भूपेंद्र ने कर्मचारी को दो दिन बाद आने को कहा. इसी बीच भूपेंद्र ने एंटी करप्शन टीम से मामले की शिकायत कर दी.

शिकायत मिलने के बाद एसीओ टीम ने जाल बिछाया और संविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. फरह थाने के एसएचओ कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) विजय मोहन खेडा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सेवा प्रदाता कंपनी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है. विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »